सड़क किनारे लगे पेड़ पर क्यों किया जाता है सफ़ेद और लाल रंग से पेंट ? यूँ नहीं बल्कि इसके पीछे हैं वैज्ञानिक कारण

डेस्क : आप जब भी कभी बाहर घूमने निकलते होंगे तो आपने सड़क किनारे लगे हुए पेड़ देखे होंगे। यह पेड़ बेहद ही आकर्षक नजर आते हैं, बता दें कि पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद ही अहम हिस्सा है। ऐसे में कई बार आपने इन पेड़ों को सफेद और लाल रंग से रंगा हुआ देखा होगा। जैसे ही आप इन पेड़ों को देखते होंगे तो आपके दिमाग में यह सवाल आता होगा कि आखिर क्यों इन पेड़ों को लाल और सफेद रंग से रंगा गया है ? आज हम आपको इसके पीछे का उद्देश्य बताने वाले हैं।

दरअसल इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। हरे भरे पेड़ लंबे समय के बाद समय की मार झेलने लगते हैं। जब वह तेज हवा और बारिश में तने खड़े रहते हैं तो उनकी छाल निकलने लगती है। छाल झड़ने की वजह से वह जल्दी गिर जाते हैं, जिसके चलते उनको पेंट से रंग दिया जाता है ताकि उनकी छाल ना निकले। ऐसा करने से पेड़ की उम्र बढ़ जाती है, साथ ही साथ इन पेड़ों पर दिमक और अन्य कीड़ा नहीं लगता क्योंकि दिमग और अन्य कीड़े पेड़ को अंदर से खोखला कर देते हैं, जिसकी वजह से पेड़ की उम्र कम हो जाती है।

जिस पेड़ पर आपको पेंट होता हुआ नजर आए सीधा समझ जाइए कि यह पेड़ वन विभाग की नजरों में है। ऐसे में कोई भी इसको काट नहीं सकता, इसकी लकड़ी पर किसी और व्यक्ति का अधिकार नहीं है। बताते चलें कि इसका एक और फायदा है। ऐसे में कई वाहन होते हैं जो रात के बाद चलते हैं और उनको पेड़ नहीं दिखते। जब वाहनों के जरिए निकाली गई रोशनी इन पेड़ के पेंट पर पड़ती है तो वह जोर से चमकती है जिससे अंदाजा लग जाता है कि सामने पेड़ मौजूद है। ऐसे में यह पेंट किए हुए पेड़ बड़ी दुर्घटना होने से सबको बचा लेते हैं।