जब आलू को किया है फ्राई… तो क्यों ये डिश कहलाइ French fries- जानें किस लिए लगाते हैं फ्रेंच ?

Desk : फ्रेंच फ्राइज यह आलू से बनी एक ऐसी डिश है जो लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है, आप बाहर जाएं तो बर्गर के साथ फ्रेंच फ्राइस खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसे घर में ही बना कर खाना पसंद करते हैं।बड़े-बड़े होटलों से लेकर घरों तक फ्रेंच फ्राइस अपनी जगह बना चुकी है, इसे कुछ लोग किसी डिप के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ऐसे ही।आलू अपने आप में एक ऐसी सब्जी है जिससे बहुत तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं,आलू ऐसे ही नहीं सब्जियों की रानी कहलाती है बहरहाल, आज हम जानेंगे कि आलू से बनी बेहद पसंदीदा डिश फ्रेंच फ्राइज़ के बारे में।

दरअसल फ्रेंच फ्राइस सुनकर अमूमन हमें ऐसा लगता है कि ये डिश फ्रांस की उत्पत्ति है जबकि इसका फ्रांस से कोई रिश्ता नहीं है बल्कि यह अमेरिका में उत्पादित हुई मानी जाती है। माना जाता है कि 17 वी सदी के आखिरी में स्पेन के कुछ खोजियों ने इस डिश को लेटिन अमेरिका से ले जाकर यूरोप में इंट्रोड्यूस करवाया था और इसी के बाद यह डिश फ्रांस में फ्रेंच फ्राइस के नाम से फेमस हो गई हालांकि इस शुरुआत में पॉम दे तेर फ्रिट कहा जाता था

दरअसल पहले विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम की अधिकारिक भाषा फ्रेंच थी और इसी से अमेरिकी सैनिक भी इस डिश को फ्रेंच फ्राइस बोलने लगे और धीरे-धीरे यह पूरे अमेरिका में फेमस हो गया। अमेरिका आज की तारीख में ना सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत बल्कि सांस्कृतिक ताकत के लिए भी जाना जाता है इसलिए यह डिश धीरे धीरे पूरे विश्व में फ्रेंच फ्राइस के नाम से फेमस हो गई जिसे आज भारत के घरों में भी बनते देखा जाता है।