आखिर कुआं गोल आकार का ही क्यों होता है? यहां मिलेगा आपको जवाब..

Why Well is round in shape : आपने अपने आस-पास की कई चीजों का आकार गौर किया होगा जो लगभग एक दूसरे से मिलती जुलती होती है। इनके हमेशा एक जैसा होने के पीछे कोई न कोई कारण छिपा होता है। अगर बात करें कुएं की तो कुआं का आकार गोल होता है, क्योंकि यह आकार ड्रिल करने के लिए सरल होता है। अन्य आकारों में ड्रिल करने के लिए अधिक मेहनत और मुश्किलता होती है।

गोल आकार में कुएं बनाने से कुएं की मिट्टी धंसने की संभावना कम होती है और इससे कुएं पर कम प्रेशर बनता है। इसलिए गोल आकार की वजह से कुएं की दीवारें बहुत सालों तक स्थिर रहती हैं और नहीं गिरती हैं।

गोल कुएं अन्य आकारों की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं और अपनी स्थिरता बनाए रखते हैं। जब कोई लिक्विड कहीं स्टोर किया जाता है, तो वह उसकी दीवारों पर प्रेशर डालता है। अगर कुआं किसी अन्य आकार का होता तो पानी का प्रेशर उस आकार के कोनों पर सबसे ज्यादा पड़ता, जिससे कुएं की दीवारों को नुकसान हो सकता है।

गोल होने के कारण कुएं में कोना नहीं होता है और इसलिए पानी का प्रेशर सभी दिशाओं में समान रहता है और कुएं को जल्दी कोई नुकसान नहीं होता है। इसी कारण से कुएं का आकार हमेशा गोल होता है।