डिश टीवी की छतरी हमेशा तिरछी क्यों लगाई जाती है? वजह जानके के खुद भी सेट कर सकते हैं

डेस्क : हम अपने रोजाना की जिंदगी में काफी सारी चीज है देखते हैं कुछ चीजें थोड़ी अलग भी होती है जिनके बारे में हमे ज्यादा पता नहीं होता है। नॉर्मल सी चीजों में हमारा दिमाग भी फ्रीज हो जाता है और हम जानने की कोशिश नहीं करते हैं कि किसी भी चीज को अलग बनाए जाने के पीछे का कारण क्या है।

कभी-कभी चमन दिमाग लगाते हैं तो मन में कई सारे सवाल उठने लगते हैं। आपने देखा होगा कि घरों के ऊपर डिश टीवी की छतरी लगी होती है लेकिन क्या कभी आपने यह नोटिस किया है कि यह छतरी तिरछी क्यों लगी रहती है। रोज इसे इसी तरह देखते हुए हमारा दिमाग इस बारे में सोचना ही बंद कर देता है कि आखिर इसे तिरछी लगाए जाने के पीछे का कारण क्या है? डिश एंटीना के तिरछे लगाए जाने के पीछे एक खास वजह होता है। यदि इसे तिरछा ना लगाया जाए तो यह अपने परपस को पूरा नहीं कर पाएगा। इस एंटीना का काम होता है सिग्नल को कैच कर पिक्चर में कन्वर्ट करना।

लेकिन अगर इसे सीधा लगाया जाता है तब क्या होगा आइए जानते हैं इसका कारण है। डिश एंटीना की छतरी को तिरछा लगाया जाता है क्योंकि जब कोई किरण इसके कॉन्केव सतह से टकराएगी, तब वह रिफ्लेक्ट कर वापस ना चली जाए। अगर हम डिश एंटीना की बात करें तो यह ऑफसेट होता है।ऑफसेट एंटीना जो होता है वह कांकेव सतह के जैसा ही होता है लेकिन थोड़ा सा मुड़ा हुआ होता है। जब इज सरफेस पर सिग्नल टकराते हैं तब वह एंटीने में लगे फीड हॉर्न इन सिग्नल्स को रिसीव कर लेता है।