आखिर स्लीपर को क्यों कहते हैं हवाई चप्पल? वजह जान माथा पीट लेंगे आप..

डेस्क : हम अपने लाइफ में कई ऐसे चीज का उपयोग करते हैं, जो साधारण होते हुए भी आवश्यक है। इन्हीं चीजों में से एक रोजाना पहनने वाली स्लिपर्स है। जिसे हम और आप हवाई चप्पल कहते हैं। अब बात बड़ी हो या छोटी सबका अपना- अपना इतिहास होता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि स्लीपरस को लोग हवाई चप्पल ही क्यों कहते हैं। ना तो यह पहनकर लोग हवा में जाते हैं और ना ही चप्पल से हवा निकलती है फिर भी इसे लोग हवाई चप्पल कहते हैं। तो आइए जानते हैं।

ऐसे पड़ा हवाई चप्पल नाम : इतिहासकारों के अनुसार अमेरिका में एक द्वीप है, जिसका नाम हवाई (हवाई द्वीप, अमेरिका) है। इस द्वीप में एक विशेष प्रकार का वृक्ष पाया जाता है। इस पेड़ को टी के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ से एक खास तरह का रबर जैसा कपड़ा बनाया जाता है जो बहुत लचीला होता है। यह स्लिपर इसी लचीले कपड़े से बनाया गया है। यही कारण है कि उन्हें हवाई चप्पल कहा जाता है।

इस तरह हुआ विश्व में मशहूर : मालूम हो कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों द्वारा भी इन हवाई चप्पलों का इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद यह चप्पल पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। चिड़ियों का इतिहास बहुत पुराना है। भारत आने से पहले यह चप्पल कई देशों से होकर आ चुकी है। हवाई चप्पल को भारत लाने का श्रेय बाटा को जाता है। इससे पहले हवाईयन कंपनी ने इन चप्पलों को ब्राजील और बाकी दुनिया में मशहूर किया था।