क्या वजह है कि घड़ी कि तस्वीरों में घड़ी की सुई 10:10 मिन पर ही दिखाई जाते है

डेस्क : आपने कभी गौर किया होगा तो देखा होगा कि कहीं भी अगर घड़ी की तस्वीर दिखता है तो उसमें 10:10 मिनट हो रहे होते हैं। गूगल पर सर्च करने के दौरान या किसी घड़ी की दुकान में ही क्यों ना हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या वजह है।

हालंकि यह जरूरी नहीं है कि यही टाइम हो लेकिन अधिकतर ऐसा देखा जाता है। पहले की कुछ कंपनिया घड़ी में 8:20 मिनट सेट करके रखती थी। अब ऐसा नहीं है। अब ज्यादा 10:10 मिनट ही सेट करके रखते हैं। ऐसा करने के पीछे कोई साइंस नहीं है। यह सिर्फ़ एक चलन है।

इसको लेकर कई सारे अफवाह भी है। ऐसा कहा जाता है कि इसी समय अब्राहम लिंकन की मौत हो गई थी लेकिन उनकी मौत 10:15 मिनट पर हुई थी। साथ ही कुछ लोग कहते हैं कि नागासाकी हिरोशिमा पर इसी समय हमला हुआ था। जो कि गलत है।

आपको बता दें कि इसका कारण टाईम नहीं बल्कि शेप होता है। जी हां, दरअसल जब भी घड़ी में 10:10 मिनट बज रहे होते हैं तो आप देखते होंगे कि घड़ी में V का शेप बना होता है। इसीलिए ऐसा किया जाता है। V के साइन को विक्ट्री के साथ जोड़ा जाता है। ऐसे में जीत की अपील के लिए इसी टाईम का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि विक्ट्री के तौर पर घड़ी में 10:10 मिनट का चलन ज्यादा है।