न्यूज डेस्क: आज के समय में समय-समय पर अमीरों की लिस्ट जारी होती रहती है। ऐसे में हर कोई जानता है कि इस वक्त दुनिया में नंबर वन पर कौन है। लेकिन अगर हम 500-600 साल पहले की बात करें तो उस समय भी कई अरबपति थे। उनके पास इतना पैसा था कि वे पूरा देश चला सकते थे। इसी कड़ी में आज मैं आपको एक ऐसे राजा की कहानी बताने जा रहा हूं जिसके शासनकाल में दुनिया का आधा सोना था। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस राजा के पास कितनी संपत्ति रही होगी।
हम बात कर रहे हैं माली के शासक मनसा मूसा (Mansa Musa Mali) की। लेकिन जिस अमीर राजा की यह कहानी है उनका देश आज गरीब देशों की सूची में शामिल है। एक समय था जब माली पर मनसा मूसा माली का शासन था। मनसा मूसा ने 1312 से 1337 तक माली साम्राज्य पर शासन किया। खास बात यह है कि दुनिया मनसा मूसा को सोना उत्पादक के रूप में जानती थी। माली के इस सुल्तान को कई इतिहासकारों ने दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति करार दिया है।
मनसा मूसा की कुल संपत्ति
दुनिया के आर्थिक इतिहासकारों के मुताबिक, माली के शासक मनसा मूसा की संपत्ति को संख्या में सीमित करना नामुमकिन है। अमेरिका की सेलिब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट के मुताबिक, साल 2012 में मनसा मूसा की कुल संपत्ति करीब 400 अरब डॉलर यानी 33,00,000 करोड़ रुपये थी। हालाँकि, कई इतिहासकार इस बात से सहमत नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है।
मनसा मूसा धनवान होने के साथ-साथ बड़े दानवीर भी थे। उन्होंने माली से मक्का की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान लगभग 2,000 किलोग्राम सोना दान किया था। वह 60,000 लोगों के विशाल काफिले के साथ माली से निकले, जिसमें शाही परिवार, सैनिक, व्यापारी और 12,000 दास शामिल थे। मक्का की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, मनसा मूसा 10 दिनों तक मिस्र में रहे, जहाँ उन्होंने लोगों को दान के रूप में सोना दिया।