CNG और LPG गैस में क्या अंतर होता है? CNG कुकिंग के लिए क्यों इस्तेमाल नहीं होती, जानें-

Gas : इस समय देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं और इससे आम आदमी काफी परेशान भी है। दूसरी तरफ CNG और LPG को लेकर भी चर्चा हो रही है। CNG का इस्तेमाल गाड़ियों को चलाने के लिए किया जाता है तो LPG का इस्तेमाल घर में खाना बनाने के लिए किया जाता है।

इंसान के कारण पर्यावरण का नुकसान हो रहा है और इसलिए सीएनजी व एलपीजी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों गैस के बारे में अंतर बताने वाले हैं और यह भी बताने वाले हैं कि सीएनजी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए क्यों नहीं किया जाता?

पिछले कुछ सालों में देखा होगा कि पर्यावरण को कितना ज्यादा नुकसान हो रहा है और तापमान भी बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान में बढ़ोतरी तो दूसरी तरफ मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए अब पर्यावरण को बचाने के लिए सीएनजी और एलपीजी का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है।

पहले के मुकाबले अब पेट्रोल और डीजल की जगह सीएनजी का इस्तेमाल गाड़ियों को चलाने के लिए किया जाने लगा है। इसी तरह घरों में लकड़ी और गोबर के उपले की जगह एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होने लगा है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने भी कुछ योजना शुरू की है। इसलिए लोगों का यह जानना जरूरी हो जाता है कि इन दोनों गैस में क्या अंतर है?

क्या होती है CNG?

CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas है और इसे प्योर मिथेन (CH4) पर प्रेशर बनाकर तैयार किया जाता है। ईंधन के रूप में यह एक नॉन पोल्यूटेंट है जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचता है। सामान्य रूप से इसे ऐसे किसी कंटेनर में स्टोर किया जाता है जो सिलेंडर के आकार का होता है। आपको बता दें CNG गैस हवा से भी हल्की होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए नहीं किया जाता।

इन कंटेनर में इस गैस को 20 से 25 MPA प्रेशर के साथ स्टोर किया जाता है। ये प्रदूषण तो कम फैलाती ही है जबकि ये पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती भी आती है। इसलिए गाड़ियां चलाने वाले लोग इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं।

क्या होती है LPG

LPG यानि Liquefied Petroleum Gas, जो कि हल्के हाइड्रोकार्बन से तैयार होती है, जैसे प्रोपेन और ब्यूटेन समेत अन्य हाइड्रोकार्बन है। इन गैस को अधिक प्रेशर के साथ दबाया जाता है। इसका इस्तेमाल ऑयल रिफायनिंग या नेचुरल गैस के उत्पादन में किया जाता है। गैस सिलेंडर में एलपीजी भरते समय इसमें एक और खास गैस मिलाई जाती है जिससे इसके लीक होने का पता चल जाता है और हवा में दुर्गंध आने लगती है।

CNG और LPG में खास अंतर

  • CNG हवा से हल्की होती है जबकि LPG हवा से भारी होती है।
  • CNG किसी भी तापमान पर गैस ही रहती है लेकिन LPG ज्यादा दबाव पड़ने पर तरल पदार्थ में बदल जाती है।
  • CNG का इस्तेमाल वाहन और इंडस्ट्री में होता है तो LPG का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है।
  • CNG जल्दी से वातावरणए घुल जाती है लेकिन LPG गैस देरी से वातावरण में घुलती है।