What is ‘Hello’ called in Hindi? भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। इसके अलावा देश में कई भाषाएं और बोलियां हैं। इसके बाद भी लोग बोलचाल में अंग्रेजी शब्दों का अक्षर प्रयोग किया करते हैं। इनमें कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें हम प्रयोग तो कर देते हैं.
लेकिन इसका शाब्दिक अर्थ नहीं पता होता है। इन्ही में से एक अंग्रेजी का शब्द Hello है। लोग फोन कॉल पर बात हो या किसी मुलाकात सबसे पहले हेलो बोलते हैं। लेकिन क्या आपको इसका हिंदी में अर्थ पता है? यदि नहीं तो आइए आज जानते हैं।
आपको बता दें कि नमस्ते का प्रयोग आमतौर पर अभिवादन के लिए किया जाता है, जैसे हम हिंदी में नमस्ते कहकर अभिवादन करते हैं। वहीं यह कहा जा सकता है कि हेलो का हिंदी में मतलब नमस्ते होता है, लेकिन अगर हम इसके शाब्दिक अर्थ की ओर जाएं तो हेलो शब्द की उत्पत्ति जर्मन शब्द हल्ला से हुई है। इसके अलावा इसका संबंध फ्रेंच शब्द होला से भी है। होला का मतलब है आप कैसे हैं। समय के साथ इसका उच्चारण बदला और हेलो शब्द प्रचलन में आया।
कैसे शुरू हुआ प्रयोग?
बतादें कि पहले जब लोग फोन करते थे तो आर यू देयर, ताकि पता चल सके कि सामने वाला उनकी आवाज सुन पा रहा है या नहीं, लेकिन अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन को यह पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने इसका इस्तेमाल हेलो शब्द करना शुरू कर दिया।
उन्होंने पिट्सबर्ग के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और प्रिंटिंग टेलीग्राफ कंपनी के अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा जिसमें उनसे फोन पर अभिवादन के रूप में हैलो शब्द का उपयोग करने के लिए कहा गया। बाद में उनकी सलाह मानी गई और हेलो शब्द चलन में आया।