ट्रेनों में लगे पंखे चाह कर भी चोरी नहीं कर पाते आधुनिक चोर! जानिए- रेलवे की ये ख़ास तकनीक

डेस्क: अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि अज्ञात उपद्रवी लोगों द्वारा कभी-कभी रेलवे के संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है, इस दौरान कई लोग तो रेलवे के कोच के सीट, बैटरी, बल्ब, पंखा न जाने क्या-क्या तोड़फोड़ कर चुरा कर ले जाते हैं। इन्हीं सब अज्ञात चोरी के मामलों को देखते हुए रेलवे ने एक बेहतरीन नई तकरीव निकाला है, जिसके बाद लोग चाह कर भी ट्रेनों से पंखे की चोरी नहीं कर पाते है।

अब आप लोग सोच रहे होंगे? आखिर रेलवे में लगे पंखा को क्यों नहीं चोरी किया जा सकता है? तो जानकारी के लिए आपको बता दें कि ट्रेनों में लगे पंखे चोरी करने के बाद वह किसी भी काम के नहीं रह जाता हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन पंखों को कुछ इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह जब तक ट्रेन में लगे होंगे तभी तक काम करते हैं। इसे घरों में उपयोग नहीं किया जा सकता।

उदाहरण के लिए आपके यहां समझाते हैं, हम घरों में दो तरह की बिजली का उपयोग करते हैं। पहला AC और दूसरा DC यदि घर में AC बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है तो अधिकतम पावर 220 वोल्ट होगा। वहीं अगर DC का उपयोग किया जा रहा है तो पावर 5, 12 या 24 वोल्ट होगा। जबकि, ट्रेन में लगे पंखों को DC में 110 वोल्ट पर चलने के लिए बनाया गया है। यही कारण है कि इन पंखों को घर में नहीं चलाया जा सकता है।

ध्यान रहे! हैं अगर आप भी ऐसा करने के लिए सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि ट्रेन के संपत्ति राष्ट्रीय संपत्ति है, इसमें चोरी करने का मतलब राष्ट्रीय संपत्ति चोरी करना है। ऐसा करने पर आरोपी पर IPC की धारा 380 के तहत केस दर्ज हो सकता है। वही दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की कैद और जुर्माना भी लगाया जाएगा।