Most Expensive Potato : ये है दुनिया का सबसे महंगा आलू, 1 किलो आलू की कीमत है ₹50000…

Most Expensive Potato : हर भारतीय रसोई में सब्जियों का राजा अगर किसे बनाया जाए तो वह आलू ही होगा। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर किसी के साथ मिक्स करके बनाया जा सकता है। आलू की कीमत भारतीय सब्जी बाजार में काफी कम है।

लेकिन इसकी क्वालिटी और किस्म के अनुसार आलू सबसे महंगी सब्जी भी बन सकती है। लेकिन आज हम आपको आलू की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि इसकी उपज और इसके स्वाद के बारे में भी आपको बताने वाले है।

इस आलू को खरीदने के लिए लेना होगा लोन

आज हम जिस आलू की किस्म के बारे में बात करने जा रहे हैं उसे आप बाजार में जाकर यूं ही नहीं खरीद सकते हैं। बल्कि इसके लिए आपको काफी बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। आलू की खास किस्म के 1 किलो की कीमत काफी अधिक है इसके लिए आपको बैंक से लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

अगर आप इस आलू को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे अच्छा ऑफर है कि आप सोना खरीद कर अपने पास रख लीजिए, क्योंकि इस आलू के बदले सोना काफी सस्ता लगेगा।

एक किलो की कीमत है 50,000 रुपये

दरअसल, हम बात कर रहे है आलू की एक विदेशी किस्म के बारे में जिसका नाम Le Bonate है और इस किस्म के एक किलो आलू खरीदने पर आपको 50,000 रुपए चुकाने पड़ेंगे। हालांकि सोने से भी महंगा होने पर भी एक आलू की बाजार में काफी मांग है।

खास तौर पर फ्रांस के Ile de Noirmoutier द्वीप पर उगाया जाने वाला Le Bonate आलू इसलिए महंगा है क्योंकि होने के बाद यह केवल 10 दिनों के लिए ही बाजार में उपलब्ध रहता है। इसके अलावा फ्रांस की इस विशेष जगह के अलावा इसे और कहीं भी नहीं उगाया जाता है। इसी कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा आलू माना जाता है।

कैसा है इसका स्वाद

हमें मिली जानकारी के अनुसार इस आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका छिलका भी बेहद फायदेमंद रहता है। जो लोग इस आलू को खाते हैं वह इसके स्वाद के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इस आलू में नमक, नींबू और अखरोट का मिलाजुला स्वाद आपको मिलेगा। इस खास किस्म के आलू से प्यूरी, सूप,सलाद और क्रीम बनाया जाता है।