डेस्क : आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया जब ब्रिटिश दास्तां के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजा तो अंग्रेजों को भी घुटने टेकने पड़े। लेकिन अकेला भारत ऐसा देश नहीं है जो इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसके अलावा साउथ कोरिया, बहरीन, नॉर्थ कोरिया और लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
हरे और सफेद रंग का झंडा पाकिस्तान का है। जिसमें एक चांद और तारा भी बना हुआ है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को ‘परचम-ए सितारा ओ-हिलाल’ कहकर बुलाया जाता है। यूके यानी यूनाइटेड किंगडम के नाम से ब्रिटेन और इंग्लैंड को जाना जाता है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय ध्वज को दो नामों से बुलाया जाता है और वो है यूनियन जैक और यूनियन फ्लैग। हालांकि, यूनियन जैक नाम ज्यादा पॉपुलर हुआ।
अब बात कर लिए हैं अमेरिका की, यहां का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों से मिलकर बना है। अमेरिकी लोग इसे कई नामों से बुलाते हैं। जिनमें स्टार्स एंड स्ट्राइप्स, स्टार स्पैंगल्ड बैनर और ओल्ड ग्लोरी शामिल हैं। वहीं सबसे पॉपुलर नाम ओल्ड ग्लोरी है।फ्रांस के राष्ट्रीय फ्लैग में मुख्य रूप से तीन रंग शामिल हैं, जिनमें लाल, नीला और सफेद है। तिरंगा के नाम से इसे भी जाना जाता है और अंग्रेजी में ट्राईकलर कह के बुलाया जाता है।इसके अलावा रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी तीन रंगों की पट्टियों से मिलकर बना है। इन रंगो में खूनी लाल, गाढ़ा नीला और सिलेटी रंग शामिल हैं। रूसी लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज को ट्राईकोलोर कह के बुलाते हैं।