क्या आपको पता है Parle-G में ‘G’ का मतलब ,जानिए बिस्किट का पूरा नाम..

Parle-G में ‘G’ का असली मतलब : अगर पूरे देश में बिस्किट का नाम लिया जाए तो हर किसी की जुबान पर सबसे पहले Parle-G का ही नाम आता है। जी 90 के दशक के बच्चों को भी उनका जमाना याद होगा, जब चाय के साथ पारले जी का कॉम्बिनेशन मशहूर हुआ करता था।

यहां तक ​​कि पारले जी का एड भी उस समय काफी लोकप्रिय हुआ करता था। उसके पैकेट पर छपी लड़की की तस्वीर के बारे में भी कई किस्से बताए गए। इसके अलावा एक सबसे अहम बात जो हर किसी की जुबान पर रहती थी वो ये कि पारले-जी में G का मतलब क्या होता है. वैसे लोग पारले जी में दिए गए जी का मतलब जीनियस के तौर पर जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस G का इस्तेमाल असल में क्यों किया जाता था? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी।

पारले-जी के पीछे की कहानी : इस कहानी की शुरुआत पारले के नाम से होती है। आजादी से पहले पारले-जी का नाम ग्लूको बिस्किट था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह भारतीय और ब्रिटिश दोनों सैनिकों का पसंदीदा बिस्किट हुआ करता था, लेकिन आजादी के बाद ग्लूको बिस्कुट का उत्पादन बंद कर दिया गया था। दरअसल, इसे बनाने में गेहूं का इस्तेमाल होता था और उस समय देश में खाद्य संकट था, जिसके चलते इसका उत्पादन बंद करना पड़ा था।

ये था पार्ले-जी में दिए ‘जी’ का असली मतलब : हालांकि, जब इसका प्रोडक्शन दोबारा शुरू हुआ तो कई कंपनियां प्रतिस्पर्धा में आ गईं। खासकर ब्रिटानिया ने ग्लूकोज-डी बिस्कुट के जरिए पूरे बाजार पर कब्जा जमाने की कोशिश की। उस समय ग्लूको बिस्किट को फिर से लॉन्च किया गया था। इस समय इसका नाम पारले-जी रखा गया और कवर पर एक छोटी लड़की की फोटो भी लगाई गई।

कहा जाता है कि पार्ले नाम मुंबई के विले-पार्ले इलाके से निकला है। जहां इसकी फैक्ट्री हुआ करती थी। वहीं पारले-जी में ‘जी’ का मतलब ‘ग्लूकोज’ होता है। दरअसल, पारले-जी ग्लॉक्ज बिस्किट है। हालाँकि, वर्ष 2000 में, ‘G’ अर्थ ‘जीनियस’ को बढ़ावा दिया गया था।