आपके घर के आगन या छत पर आते है ये वाले पक्षी तो जानिए लक्षण शुभ हैं या अशुभ

डेस्क : हिंदू धर्म में सभी जीव जंतुओं का एक विशेष स्थान है। इनके बारे में शास्त्रों में काफ़ी सारी चीज़ें बताई गई है। ख़ास तौर पर यह कि प्रत्येक जीव का संबंध इंसानों से जुड़ा हुआ है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि कुछ जीव – जंतु ऐसे भी हैं, जिनका शुभ – अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आज हम कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं कि आपके घर में इनके होने से आपके उपर क्या प्रभाव पड़ता है –

कबूतर

व्यक्ति के घर में कबूतर का घोंसला बनाने का मतलब है कि जीवन में सुख समृद्धि जल्द ही आने वाली है। आने वाला समय व्यक्ति के लिए बेहद शुभ होने के साथ ही तरक्की प्रदान कराने वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग इसे बुरा मानते हैं। लेकिन यह सुख- समृद्धि को दर्शाता है। घर में कबूतरों का आना एक सकारात्मक संकेत है। ऐसे में प्रयास करें कि कबूतरों को दाना – पानी देने का। इससे उनकी दुआएं मिलती है।

चमगादड़

घर में चमगादड़ का आना अशुभ माना जाता है। चमगादड़ के घर में आने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर से सुख – शांति की कमी होने लगती है। इसके आने से किसी अनहोनी होने की आशंका अधिक जताई जाती है। हालांकि, हर बार ऐसे नहीं होता। आपको बता दें, चमगादड़ से ही निपाह नामक वायरस फैला है, जिससे कई लोगों ने जान गवां डी है। इसे मौत का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इसे भूत – प्रेत से भी जोड़ा जाता है।

मधुमक्खी

माना जाता है कि मधुमक्खी गरीबी और किस्मत खराब होने का संकेत देती है। ऐसे में इसका घर में आना शुभ नहीं होता। हालांकि, यह काफ़ी खतरनाक होती है इसलिए घर से इसे बाहर हटाने के लिए पेशेवरों की मदद लें। इसके छत्ते को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसके अनगिनत छेद व्यक्ति के जीवन को क्षत – विक्षत कर देते हैं। इसलिए यदि आपके घर में है मधुमक्खियों का छाता तो जल्द – से – जल्द उसे हटा दें।

गौरैया

घर में चिड़ियों का आना बड़ा शुभ माना गया है। ऐसे ही यदि घर में गौरैया घोंसला बनाती हैं तो घर से कई तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा दिलाता है। उससे मान – सम्मान, धन – संपत्ति, व्यक्ति के दीर्घायु होने का संकेत समझा जाता है। हालांकि, इस बात का जरूर ख्याल रखें कि उनका घोंसला घर के खुले हुए हिस्से ने होना चाहिए। जैसे पुराने समय के घरों में होता था। छत या चारदीवारी वाले हिस्से में यह अशुभ होता है।

तितैया

घर में तितैया का का छाता होना अमंगल की निशानी है। यदि आपके घर ने भी तितैया ने बसेरा कर रखा है तो शीघ्र ही उसे हटाएं। इसके घर ने होने से परिवार के किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने के संकेत माने जाते हैं। यह परिवार के लिए अशुभ होता है।