आखिरी बात! जानें- 30 सितम्बर 2023 के बाद 2000 के नोट का क्या होगा ?

2000 Note: आरबीआई(RBI) की तरफ से ₹2000 के नोट को वापस लेने का फैसला किया गया है, बता दें कि आरबीआई(RBI) ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत अब ₹2000 के नोट को प्रचलन से बंद कर दिया है, साथ ही साथ आरबीआई(RBI) ने निर्देश दिया है कि जिन भी लोगों के पास ₹2000 के नोट है वह 30 सितंबर 2023 तक बैंक में जाकर नोट को जमा कर सकते हैं साथ ही साथ आरबीआई(RBI) ने कहा है कि यह ₹2000 का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा।

आरबीआई(RBI) की तरफ से फिलहाल ₹2000 का नोट का प्रचलन है जिसको बाजार में इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन फिर भी आम आदमी के दिमाग में यह सवाल बना हुआ है कि 30 सितंबर के बाद आखिर इस ₹2000 के नोट का क्या होगा? तो चलिए जानते हैं कि 30 सितंबर के बाद इस नोट का क्या होगा।

आरबीआई(RBI) का कहना है कि ₹2000 के नोट को बदलने के साथ ही जमा करने के निर्देश 30 सितंबर 2023 तक लागू है, इसी के चलते 1 अक्टूबर 2023 से इन नोटों का क्या किया जाएगा? इसका फैसला आरबीआई(RBI) आने वाले समय में जल्द ही करेगा, फिलहाल 1 अक्टूबर 2023 से 2,000 नोटों का क्या होगा इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।

फिलहाल हर व्यक्ति के पास 4 महीने तक का वक्त है, जिसमें वह बैंक में जाकर ₹2000 के नोट को बदल सकता है, एवं उनको जमा करवा सकता है। आने वाले समय में 2000 नोट का क्या होगा ? इसके लिए आरबीआई(RBI) की तरफ से सर्कुलर का इंतजार किया जा रहा है।