जानिए फोर्क में लगे अलग-अलग कांटों के बारे में, क्यों किसी में 4 तो किसी में 3 लगे होते हैं कांटे

डेस्क : आजकल हर कोई ज्यादा तर चाइनीज फूड खाते हैं। इन्हें खाने के लिए भी विशेष चीजों की जरूरत पड़ती है। कुछ चॉप्स्टिक से खाए जाते हैं कुछ फोर्क से। आपके घर में भी चम्मच और फोर्क मौजूद होगा। आमतौर पर इसका इस्तेमाल फ्रूट, मैगी या नूडल्स खाने में क्या जाता है। लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि किस फोर्क का इस्तेमाल कहां करना चाहिए।

आपने देखा होगा कि किसी फोर्क में चार कांटे लगे होते हैं तो किसी में तीन। ऐसे में इसका इस्तेमाल भी अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कौन से फॉर्क का इस्तेमाल कब करना चाहिए। सामान्य तौर पर जो हमारे अपने घर में पाए जाते हैं वह चार कांटे वाले होते हैं और इसी से हम सारे काम कर लेते हैं। लेकिन चार कांटे वाले फोर्क का इस्तेमाल सलाद के लिए किया जाता है। इसके अलावा हम इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस फोर्क में तीन कांटे होते हैं उसे डेजर्ट फोर्क कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पेस्ट्री आदि खाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि तीन कांटे वाले फोर्क का उपयोग फिश खाने के लिए भी किया जाता है, लेकिन उसके कांटे बड़े होते हैं।

जिस फोर्क में दो कांटे लगे होते हैं, उसे फ्रूट फोर्क कहा जाता है। इसका इस्तेमाल फल खाने में किया जाता है। इसके अलावा दो कांटे वाले फोर्क को चीज फोर्क भी कहते हैं। कुछ लोग इसे कॉकटेल फॉक भी कहते हैं। इसके कांटे अलग अलग होते हैं। इसके अलावा भी कई फॉर्क जैसा कि क्रैब, आईस्टर, स्नेल फोर्क आदि हैं जिनके अलग काम भी होते हैं।