Gas Cylinder Expiry Date: इस बढ़ते जमाने के साथ देश ने काफी प्रगति की है, अब महिलाओं को चूल्हे पर खाना नहीं बनाना पड़ता। सरकार ने उज्जवला योजना के तहत हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया है। इस योजना के तहत 75 लाख से अधिक परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे में आज हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। क्या आपको पता है कि गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट है। जी हां, गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है। लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं देते, तो आइए आज जानते हैं कि इसकी एक्सपायरी डेट कैसे जांचें।
गैस सिलेंडर की तीन पट्टियाँ होती है। इसके कई महत्वपूर्ण जानकारियां वहां लिखे गए हैं। गैस सिलेंडर की इन पट्टियों पर आपको A-23, B-25, C-24, D-23 लिखा हुआ दिखाई देता है। इन पर कई अहम जानकारियां हैं। ये अल्फ़ान्यूमेरिक अंक ही सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। अंग्रेजी में लिखे अक्षर A, B, C, D महीनों के बारे में जानकारी देते हैं।
आपको बता दें कि A- जनवरी, फरवरी, मार्च B- अप्रैल, मई, जून C- जुलाई, अगस्त, सितंबर D- अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर. इसके अलावा इन अक्षरों के आगे नंबर लिखे होते हैं. वे वर्ष को इंगित करने का काम करते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर एलपीजी सिलेंडर के आगे C-24 लिखा है। ऐसे में वह सिलेंडर साल 2014 में जुलाई से सितंबर महीने में एक्सपायर हो जाएगा। इस तरह आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में आसानी से जान सकते हैं।