डेस्क : भारत में लोग दोपहिया वाहन की सवारी अधिक करते हैं। अधिकांश घरों से दो पहिया वाहन मिल जाएंगे। यह सभी वर्गों के लोगों के लिए साइकिल के बाद एक सस्ता साधन है। जिसे लोग आसानी से खरीद सकते हैं। इस वजह से सड़क पर दुपहिया वाहन अधिक देखने को मिलते हैं। वहीं यदि आप भी दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता होगा। रात के समय में सफर करने के दौरान ऐसी स्थिति जरूर बनी होगी कि आपके बाइक या स्कूटर के पीछे कुत्ते भूखे होंगे। यहां तक कि काटने के लिए दौड़े होंगे। ऐसे में अब सवाल यह है कि इस प्रस्तिथि से कैसे बचा जाए।
इन प्रस्तिथियों से बचने के लिए आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक के इस्तेमाल करने पर रात में आपके दो पहिया वाहनों पर कुत्ते का भोकना बंद हो जाएगा। दरअसल अधिक केस में ऐसा देखा गया है कि तेज रफ्तार बाइक कुत्ते के सामने गुजरने पर वह भौंकना शुरू करते हैं या फिर काटने के लिए दौड़ जाते हैं। इस स्थिति में बाइक चालकों को अपनी गाड़ी धीमी कर सावधानी से निकलना चाहिए।
ऐसा करने पर भी यदि कुत्ता भौंकने से बाज नहीं आता है तो आप अपनी मोटरसाइकिल को वहां रोक लें। गाड़ी रोक कर उस स्थान से आहिस्ते से निकल जाएं। यदि आप अपनी मोटरसाइकिल को तेज कर भागने की कोशिश करते हैं तो कुत्ता आपके पीछे पड़ जाएगा। और आपके मन में डर उत्पन्न होगी इससे से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जानकारों का मानना है कि कुत्ते के पास आराम से गुजरने पर वो शांत हो जाता है। और सामने वाले व्यक्ति पर भौंकना भी बंद कर देता है।