डेस्क : क्या कभी आपने गौर किया है कि आपके लैपटॉप या कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J की का बटन अगल क्यों होता है? अगर नहीं देखा तो अभी देखिए। इन दोनो बटनों पर एक छोटी सी उभरी लाइन बनी होती है। वहीं दूसरे बटनों पर ऐसा नहीं है। वहीं इस लाइन का भी एक खास मतलब होता है।
दरअसल, आपको ये टाइपिंग में आसानी देने के लिए बनाए गए हैं।आप टाइप करते वक्त बाएं हाथ की तर्जनी उंगली को F पर रखते हैं और बाकी तीन उंगलियां A,S और D पर। अब इसी तरह दाएं हाथ की तर्जनी J पर रखते हैं और बाकी तीन K,L, :/; पर।
हमारे दो अंगूठे स्पेस बार पर होते हैं। यही तरीका सही है उंगलियों को कीबोर्ड पर रख कर टाइप करने का। इसका अच्छा अभ्यास प्रोफेशनल टापिस्ट या जिन्हें होता है, वो इसी तरह टाइप करते हैं। यहां जरूरत अब पड़ती है F और J की।
इसलिए इन दोनों बटनों पर उभरी हुई लाइन लगाई गई है ताकि आपको बिना नीचे देखे अंदाजा लग जाए कि F और J से कौन सा बटन कितनी दूरी पर है। बार जब अच्छे से बिना नीचे देखे लिखने का अभ्यास हो जाएगा, तो ये आप भी आसानी से कर पाएंगे।