क्या आप जानते हैं कि Delhi, New Delhi और Delhi NCR के बीच क्या अंतर है – जानें

Delhi : दिल्ली में रहने वाले अक्सर इस बात से अनजाने होते हैं कि ये दिल्ली नई दिल्ली और दिल्ली NCR के बीच क्या अंतर है। तो आज हम आपको इसी का राज बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपका कन्फ्यूजन भी दूर हो जायेगा। तो दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली एनसीआर तीन अलग-अलग नाम हैं जो एक ही क्षेत्र को दर्शाते हैं, लेकिन इनमें थोड़ा फर्क होता है।

दिल्ली, जो कि भारत की राजधानी है और यह एक प्रशासनिक और शासनिक क्षेत्र है। यह शहर एक अपने आप में एक पूर्ण शहर है जिसमें विभिन्न क्षेत्र, बाजार, आवासीय क्षेत्र और खुबसूरत जगह स्थित हैं। नई दिल्ली, दिल्ली का एक अंश है और यह भारत सरकार की सीट है। यह एक अलग-अलग प्रशासनिक क्षेत्र है जो दिल्ली के स्थानांतरित और नवीनीकृत संस्थानों को समेटता है। नई दिल्ली भारतीय संविधान के आधार पर निर्मित नगरीय क्षेत्र है और विभिन्न सरकारी दफ्तरों, आपत्ति प्रबंधन संगठनों और उच्चायोगों की मेजबानी करता है। अब बात करते हैं दिल्ली एनसीआर की यानि दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन तो ये दिल्ली के आस-पास क्षेत्र को दर्शाता है। इसमें दिल्ली के अलावा नोएडा, गुडगांव, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ सहित कुल 19 जिले शामिल हैं।

इतिहासकार बताते हैं कि तक़रीबन 80 ईसा पूर्व में इस शहर पर गौतम वंश के राजा ढिल्लू ने कब्जा किया था और तब इस शहर का नाम ढिल्लू पड़ गया। समय के साथ नाम का उपयोग हुआ और ढिल्लू ढिल्ली में बदल गया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली का नाम तोमर वंश के राजा धव ने बदला था। उन्होंने इस इलाके का नाम ढीली रखा, क्योंकि यहां का एक स्तंभ ढीला था। फिर बाद में ढीली शब्द धीरे-धीरे दिल्ली बन गया।