क्या आपको पता है रोज़ाना बोले जाने वाला वर्ड OK का फुलफॉर्म- जानें यहां

डेस्क : हम अपने रोजाना बोलचाल की भाषा में भी इंग्लिश का एक शब्द OK का न जाने कई दफा इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो इंग्लिश के कई सारे शब्द है जिनका हम अपने बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ओके देखा जाए तो ज्यादा ही इस्तेमाल किया जाता है। ओके का इस्तेमाल किसी बात पर सहमति जताने के लिए करते हैं। यह ऐसे उपयोग किया जाता है जैसे एक सेंटेंस को ही पूरा कर देता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ओके कोई वर्ड नहीं, बल्कि शॉर्ट फॉर्म है। दरअसल उठी एक ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसका फुल फॉर्म होता है Olla kalla. यानी कि इंग्लिश में इसका मतलब है ऑल करेक्ट। इसकी उत्पत्ति क़रीब 186 साल पूर्व हुई जिसे अमरीकी पत्रकार चार्ल्स गोर्डन ग्रीन के दफ्तर से शुरु किया गया था। ग्रामर पर यह एक व्यंगात्मक लेख था। यह साल 1839 में बॉस्टल मॉर्निंग पोस्ट में छपा था। इस दौरान चार्ल्स गोर्डन किसी वर्ड के बदले प्लेफुल एंब्रिविएशंस का उपयोग करते थे।

ऑल कॉलेज के बदले ओके का इस्तेमाल किया गया था। जिसे 1839 में बोस्टल मॉर्निंग में छापा गया था। फिर इसके बाद OW शब्द आया जिसका मतलब all right या oll right था। 1840 में अमेरिकी राष्ट्रपति Martine Van Buren ने ओके शब्द का रि-इलेक्शन कैंपेन में इस्तमाल किया था और इसके बाद यह पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया।आपको बता दें कि Van Buren का निक नेम Old kinderhook था। यही कारण था कि चुनाव प्रचार में उनके समर्थकों ने ओके शब्द का इस्तेमाल किया था। इस दौरान देशभर में ओके क्लब बनाए गए। इसके बाद ओके एक डबल मीनिंग वर्ड बन गया था।