क्या आप जानते हैं देश में कितनी है गाड़ी की संख्या? यहां जान लीजिए सरकार ने बता दिया..

डेस्क : कभी-कभी आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा? आखिर सड़क पर इतनी गाड़ियां चलती है तो गाड़ियां की संख्या कितनी हो सकती है? तो आपको बता दे की देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया और सात करोड़ से अधिक चौपहिया और उससे बड़े क वाहन पंजीकृत हैं। संसद में नितिन गडकरी ने इसके बारे में जानकारी दी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि कुल वाहनों में से, 5,44,643 इलेक्ट्रिक दोपहिया हैं, जबकि 54,252 इलेक्ट्रिक चारपहिया और बड़े वाहन हैं, यह 3 अगस्त, 2022 तक केंद्रीकृत डेटा बेस के अधार पर बताया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सीएनजी, एलएनजी, एलपीजी, इथेनॉल, ईंधन सेल हाइड्रोजन, सौर के ईंधन प्रकार के साथ 2,95,245 दोपहिया और 18,47,539 चार पहिया और उससे बड़े वाहन वाहन थे।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। राष्ट्रीय राजमार्गों को आम तौर पर यातायात-योग्य स्थिति में बनाए रखा जाता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कभी-कभी बाढ़, भूस्खलन, भारी बारिश आदि के कारण कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों को नुकसान होता है, लेकिन बहाली का काम तुरंत किया जाता है और यातायात सामान्य हो जाता है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास और उन्नयन एक सतत प्रक्रिया है।यातायात की मांग के आधार पर MoRTH एक्सप्रेसवे के निर्माण, मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों की क्षमता उन्नयन, मौजूदा फुटपाथों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण, मौजूदा पुलों और संरचनाओं के पुनर्वास और पुनर्निर्माण और मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण जैसी परियोजनाओं पार काम करने की योजना है।