क्या आप जानते हैं अकबर पहला मुस्लिम राजा था? जिसने हिंदू लड़की से शादी की थी..फिर जो हुआ..

डेस्क : आपने अकबर की कहानी कई बार सुना होगा। इसमें एक बात हमेशा उभरकर आती है कि अकबर इकलौता मुगल शासक रहा जिसने हिंदू राजकुमारी से शादी रचाई। अकबर के बारे में लोगों को कई सोर्स के माध्यम से जानने को मिल जाता है। इसमें धारावाहिक और फिल्म आदि शामिल है। अकबर और जोधा बाई की कहानी लोगों में काफी पसंद की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि अकबर के अलावा भी कई ऐसे मुगल शासक भी रहे। जिसने हिंदू धर्म की राजकुमारी के साथ शादी की।

अकबर की तीन हिंदू रानियां : इस तथ्य के अभिलेख हैं कि अकबर ने तीन हिंदू राजकुमारियों से विवाह किया था। इसमें सबसे पहले जयपुर के निकट आमेर के राजा भारमल की पुत्री थी। आइन-ए-अकबरी में, अबुल फजल ने उल्लेख किया है कि अकबर की दो और हिंदू रानियां थीं। वह बीकानेर के कल्याण मल की भतीजी और जैसलमेर के रावल राय की बेटी थीं।

मुस्लिम राजा इससे पहले किए ऐसी शादियां : इतिहास में अकबर के विवाह को बहुत महत्व दिया गया है। इससे ऐसा लगता है कि वह शायद पहले मुस्लिम राजा थे, जिन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की और उसे रानी बनाया। हकीकत यह है कि ऐसा पहले भी हो चुका है।

अलाउद्दीन खिलजी ने अकबर के सम्राट बनने से 300 साल पहले अलाउद्दीन खिलजी ने एक हिंदू लड़की से शादी की। ।उसे अपने हरम में रानी बना लिया। अलाउद्दीन ने 1297 में अलाफ खान और नुसरत खान के नेतृत्व में गुजरात में एक सैन्य अभियान भेजा। उसने कई राजाओं के साथ राय करुण को हराया। उनकी पत्नी कमला देवी या फिर कवला की खूबसूरती की खूब चर्चा होती थी।

इस सूची में अलाउद्दीन खिलजी के बेटे का भी नाम शामिल है। अभिलेखों का कहना है कि देवगिरी के राजा रामदेव ने अपनी बेटी का हाथ अलाउद्दीन को दिया था। राजा कर्ण से कमला देवी की एक बेटी भी थी, जिसका नाम देवला देवी था। वह अलाउद्दीन की बहू बनी। जब उन्हें महल में लाया गया, तो राजकुमार खिज्र खान को उनसे प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। अमीरखुसरो ने यह प्रेम कहानी 1315 में आशिक के नाम से लिखी थी।