किसे कहते है कंटेनर जहाज़ ? कैपेसिटी इतनी की एक जहाज़ में समा सकते हैं कई हजार ट्रक

डेस्क : आज हम आपको बताएंगे कि जब दो देश या उससे अधिक देश आपस में व्यापार करते हैं तो वह जल मार्ग के जरिए जिस जहाज़ के माध्यम से सामान आदान-प्रदान करते हैं, उसकी कपैसिटी कितनी होती है। आज के इस लेख में आपको पता चलेगा कि बड़े-बड़े कंटेनर जहाज अपने भीतर कितने कंटेनर लेकर चलता है। साथ ही साथ यह कंटेनर कितनी मात्रा में कितना समान ले जाने में सक्षम होते हैं।

यदि इन सारे कंटेनर को ट्रक में रखा जाए तो कितने ट्रक लगेंगे ? आपको बता दें की समान को इधर से उधर भेजने के लिए बड़े-बड़े कंटेनर जहाज का प्रयोग किया जाता है? इन कंटेनर जहाज़ की कीमत करोड़ो में होती है, जिस देश के पास कंटेनर जहाज़ बड़ी संख्या में होते हैं उनको ढेरों मुनाफा होता है। हर देश के पास कम से कम 500 और ज्यादा से ज्यादा 5000 कंटेनर होते हैं।

इन जहाज़ों में 20,000 तक टीईयू तक आ जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की टीईयू क्या होता है तो आपको बता दें कि एक टीइयू में इक्विवेलेंट यूनिट कहा जाता है जिसका सीधा अर्थ है ट्वेंटी फुट इक्विलेंट यूनिट। यानी 20 फीट तक चौड़े कंटेनर।

बताते चलें कि एक जहाज़ में जितने कंटेनर आ जाए, उतनी ही उसकी क्षमता होती है। ऐसे में यदि कोई जहाज़ 20,000 कंटेनर लाने में सक्षम है तो उसकी क्षमता 20,000 कंटेनर की ही होगी। एक कंटेनर पूरा का पूरा भारतीय ट्रक के बराबर होता है। ऐसे में अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि पूरे जहाज़ में जितने कंटेनर हैं उतने ही जहाज़ लगेंगे। कई लोगों का मानना है कि यदि जहाज़ का सामान ट्रक में भरा जाएगा तो करीब 20,000 ट्रक की जरूरत पड़ेगी। यह अपने आपमें काफी बड़ा आकड़ा है।