Indian Currency : कागज नहीं…इस चीज से बनते हैं भारतीय नोट, जानें- कैसे पकड़े जाते हैं जाली रुपये…

Indian Currency : आजकल लोग डिजिटल तरीके से ही पेमेंट करते हैं और उन्हें अपने पास कैश रखने की बहुत ही काम जरूरत पड़ती है। लेकिन डिजिटल युग के जमाने में आज भी नोटों की उतनी ही अहमियत है जितनी पहले थी। डिजिटल इंडिया में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो नगद पैसे लेना ही सही समझते हैं और जो मजा नोटों को गिनने में आता है वह डिजिटल पेमेंट में कहां? आपने भी कई बार नोट गिने होंगे लेकिन क्या आपको पता है की नोट किस चीज के बने होते है?

कागज के नहीं बने होते है नोट

बहुत से लोगों का यही जवाब होगा कि भारतीय नोट कागज के बने होते हैं लेकिन यह जवाब बिल्कुल गलत है। हाल ही में अमेजॉन प्राइम पर एक वेब सीरीज आई है जिसका नाम Farzi है और इसमें मैन कैरक्टर ने खुद को एक आर्टिस्ट बताया है जो नकली नोट बनाने का काम करता है। उसके अनुसार नकली नोट बनाने के लिए हाई क्वालिटी के कागज की जरूरत होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के नोट किसी ओर चीज से बनाए जाते है।

कागज हो जाता है जल्दी खराब

हालांकि अब डिजिटल पेमेंट करने के कारण नोटों की संख्या में कमी आ रही है। आजकल कोई भी छोटी से बड़ी चीज खरीदने पर लोग डिजिटल पेमेंट ही करते हैं। इसलिए पहले 1, 2 और 5 रुपये के नोट देखने को मिल जाते थे जो अब बिलकुल बंद हो चुके है। वर्तमान में 2000 रुपये का नोट बंद होने के बाद अब भारतीय बाजार में केवल 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट ही देखने को मिलते है। लेकिन इन सभी नोटों को बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं होता है क्योंकि कागज जल्दी खराब हो जाता है।

इस चीज के बने होते है नोट

इसलिए आपको बता दें कि भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के नोट कागज के नहीं बल्कि कपास यानी कॉटन के बनाए जाते है। जानकारी से पता चला है कि कागज के बजाय कॉटन ज्यादा लम्बा चलता है। इसके अलावा RBI की वेबसाइट पर भी इस बात की जानकारी दी गई है कि भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के नोट बनाने में 100% कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके साथ ही भारत के अलावा अन्य देशों में भी नोट बनाने के लिए 100% कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ गैटलिन और एढेसिव सॉल्यूशन को मिलाया जाता है। ताकी नोट ज्यादा दिन तक चलें और कॉटन के रेशों में मजबूती होती है। इसके अलावा असली नोट की पहचान करने के लिए इसमें कई सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए जाते है। इसलिए चाहे फिल्मों में नकली नोट की बात की जाये लेकिन नकली नोट असल में बनाना काफी मुश्किल है।