आखिर SIM Card का एक कोना क्यों कटा होता है? जानिए – इसके पीछे की बड़ी वजह..

डेस्क : इस बढ़ते जमाने के साथ लोगों के मूलभूत सुविधाओं के दायरे भी काफी हद तक बढ़ गए हैं। इन दायरों में मोबाइल फोन सबसे अधिक जगह बना लिया है। आज के समय में लोगों के पास कुछ हो ना हो मोबाइल फोन होता ही है। फोन के बिना लोग बेचैन हो जा रहे हैं।

यह मोबाइल फोन की लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं इस फोन में सिम कार्ड ना हो तो इसका कोई खास काम रह नहीं जाता है। ऐसे में लोग अपने फोन के साथ सिम कार्ड जरूर लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि सिम कार्ड के साइड में कट क्यों लगा होता है। यदि ऐसे सवाल कभी मन मेंआए हो तो आज आपको इस लेख में जवाब मिल जाएगा।

सिम कार्ड (Sim Card) की ये खास बातें : सिम कार्ड के साइड में क्यों कट लगे होते हैं यह सवाल कई लोगों के पास होते हैं। दरअसल कुछ सालों पहले सिम कार्ड के साइड में कट नहीं होता था। यह बिल्कुल सीधा और चौड़ा दिखाई पड़ता था। लेकिन उस समय सिम कार्ड को मोबाइल में लगाने के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोग समझ नहीं पाते थे कि सिम कार्ड उल्टा है या सीधा। लोग अपने परेशानियों को एक दूसरे से साझा करने लगे। इसे ध्यान में रखते हुए सिम कार्ड के डिजाइन को बदला गया।

अब नई डिजाइन के साथ कट वाले सिम कार्ड को मोबाइल में लगाने में सुविधा होती है। लोगों को आसानी से पता चलता है कि सिम उल्टा है या सीधा। लोगों को यह डिजाइन काफी पसंद आया। इसके पीछे कारण यह रहा कि उन्हें सिम कार्ड लगाने में राहत मिली। पहले कई बार लोग सिम कार्ड लगाने के चक्कर में मोबाइल तक खराब कर लेते थे। हालाकि कि अब देश के सभी टेलीकॉम कंपनी इस डिजाइन में सिम कार्ड बना रही है।