न्यूज डेस्क : देश में यात्रा के लिए रेलवे सबसे सुविधाजनक साधन माना जाता है। ट्रेन से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। सफर के दौरान आपने ट्रेन में लगे कई ऐसी चीजों पर गौर किया होगा। जिसके बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई होगी। ऐसे में क्या कभी आपके मन में ख्याल आया कि ट्रेन की छत पर गोल-गोल ढकन जैसा क्या बना होता है। अगर ये ख्याल आया तो आइए जानते हैं इस गोल ढकन और कोच के अंदर लगे जाली के बारे में।
ढकन लगाने के खास वजह
ये खास प्लेट या गोल आकार के ढक्कन रेलवे द्वारा ट्रेन की छतों पर लगाए जाते हैं ताकि छत का यह वेंटिलेशन काम कर सके। दरअसल जब ट्रेन के डिब्बे में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो उस समय ट्रेन में गर्मी और बढ़ जाती है। इस गर्मी और घुटन से पैदा होने वाली भाप को बाहर निकालने के लिए ट्रेन के कोच में यह खास इंतजाम किया जाता है। बता दें कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना काफी मुश्किल हो जाएगा।
इस लिए लगाई जाती है कोच में कलियां
जहां एक तरफ ये गोल ढक्कन ट्रेनों की छतों पर लगे होते हैं, वहीं कोच के अंदर छत पर जाली लगी होती है। कुछ ट्रेनों में कोच के अंदर जाली होती है, जबकि कुछ के अंदर छेद होते हैं। इनकी मदद से कोच के अंदर की गर्म हवा और भाप बाहर निकलती है। और इस बॉक्स के जरिए गर्म हवा को ट्रेन से बाहर निकाल दिया जाता है यदि ऐसा नहीं किया जाता तो यात्रियों को सांसो लेने में भी समस्या होती।