खुशखबरी! अब E- Shram Card धारकों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए डिटेल में..

डेस्क : ई-श्रम कार्ड(E- Shram Card) धारकों के लिए बड़ी खबर है। इस के तहत पंजीकृत कामगारों को सरकार नौकरी देगी। दरअसल, यूपी में 26,000 कामगारों नौकरी देने की बात जोरों पर है। यह ऑफर ई-श्रम पोर्टल को नेशनल करियर सर्विस (National Career Service) के साथ जोड़ने से दिया जा रहा है।

बता दें कि इसके लिए वित्त बजट 2022-23 में प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। ई-श्रम पोर्टल के तहत श्रमिकों को कई अन्य लाभ भी मिलने हैं। आंकड़ो की माने तो इस पोर्टल के तहत देश के 22 करोड़ से अधिक लोग रजिस्टर्ड हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीएस पोर्टल (NCS) पर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए करीब 1.5 लाख पद खाली हैं। मालूम हो कि श्रम मंत्रालय की ओर से एनएससी और ई-श्रम को जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद अब तक 26 हजार से ज्यादा श्रमिकों का एनएससी पर रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। मंत्रालय की वेबसाइट की माने तो एक महिला को मैनेजर की नौकरी भी दी गई है। जबकि 26,000 लोगों को नौकरी की पेशकश की गई है।

कार्ड धारकों को मिलता है यह फायदा : कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिए जाने के साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता भी मुहैया कराया जाता है। यदि आप भी योजना के पात्रता के तहत आते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।