महिलाओं की आई मौज – सरकार निकालेगी 52,000 नौकरियां, जानें- योग्यता और सैलरी..

डेस्क : महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सरकार अब नौकरी देगी। यूपी सरकार की ओर से इसी महीने 52 हजार भर्तियां निकाली जाएगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आंगनवाड़ी वर्कर के लिए राज्य में 1 लाख 82 हजार पद रिक्त हैं, इनमें से 52 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इंटर पास है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से जल्द ही विज्ञापन जारी की जाएगी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में 2012 से आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। जबकि प्रदेश में आंगनबाड़ी के करीब 1 लाख 89 हजार पद स्वीकृत हैं। ग्रामीण इलाकों में, प्रत्येक कार्यकर्ता कई केंद्रों के लिए जिम्मेदार होता है। जिसके चलते लंबे समय से आंगनबाडी में भर्ती की मांग उठाई जा रही है। हालांकि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल थी। जिसे संशोधित कर इंटरमीडिएट कर दिया गया है।

इसी सप्ताह जारी होगा विज्ञापन

यूपी सरकार के अधिकारियों के मुताबिक आंगनबाड़ी में भर्ती को लेकर सभी तौर-तरीके तैयार कर लिए गए हैं। बाल एवं पोषण विभाग को अधिसूचना तत्काल वापस लेने का आदेश दिया गया है। हो सकता है इसी सप्ताह आंगनबाड़ी के 52 हजार पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे। क्योंकि मृत्यु और सेवानिवृत्ति के कारण वर्तमान में करीब 52 हजार पद ही खाली हैं। जिसे भरना अनिवार्य है।

नौकरी होगी स्थाई

आंगनबाड़ी में नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के मन में ये बात चल रही है कि क्या उन्हें ठेके पर रखा जाएगा? लेकिन बाल एवं पोषण विभाग के अधिकारियों का मानना ​​है कि सभी पद स्थायी रूप से भरे जाएंगे। तो आप निःसंकोच आवेदन कर सकते हैं। अभी तक हर गांव में एक कार्यकर्ता के जिम्मे कई केंद्रों की जिम्मेदारी है।