12वीं पास युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्ती – बिना Exam दिए सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी…

डेस्क : नौकरी पाना इतना भी आसान मत समझिए, बस इतना समझ लीजिए आग का दरिया है और उसमें जिंदगी काट लेते हैं। उक्त पंक्ति से नौकरी का महत्व समझिए और नौकरी करके बैचलर लाइफ जीने के बाद शादी का महत्व समझिए। उक्त पंक्तियों से सरकारी नौकरी और विवाह किसी नवयुवक के लिए कितना जरूरी है यह बात समझिए।

खैर मैं इसी महत्व को समझते हुए आपके लिए नौकरी से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण लेख लेकर आपके बीच आया हूं। और अब आप इसी बात से इस वेबसाइट की महत्व समझिए। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2700 से अधिक पदों पर बहाली निकली है। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2783 पदों पर बहाली होनी है।

कहां कितनी होनी है बहाली :-

पीलीभीत :- 93
आजमगढ़ :- 87
बिजनौर :- 84
बहराइच :- 78
संत कबीरनगर :- 78
अलीगढ़ :- 60
अम्बेडकरनगर :- 56
बुलंदशहर :- 76
लखनऊ :- 32

कौन कर सकता है अप्लाई :-

  1. जिस पंचायत के लिए अप्लाई कर रहे हैं आप उसी पंचायत के निवासी हो।
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो।
  3. उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  4. इस फॉर्म को भरने में कोई एप्लीकेशन फी नहीं लग रहा है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाना होगा। उसके बाद बहाली के ऑप्शन पर क्लिक कर जिलेवार वैकेंसी और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जरूरी सभी दस्तावेजों को संलग्न कर अपने ग्राम पंचायत या विकास खंड कार्यालय अथवा जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में उसे 3 जून 2022 से पहले जमा कराना होगा। 18 मई 2022 से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।