शहर के विष्णुपुर से बड़ी संख्या में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

बेगूसराय: नगर थाना के विष्णुपुर शिवाजी नगर मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में हथियार व गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया बदमाश किराए के मकान में रहता था। बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो हथियारों की खेप देखकर पुलिस भी हैरान है कि आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर कहां से हथियार आया।

पकड़ा गया बदमाश हथियार तस्कर गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मोहल्लेवासियों में सनसनी फैल गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग भी हैरानी जता रहे हैं। बदमाश के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद होने की बात बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

एक ही दिन बड़े पैमाने पर हथियार व सोना की बरामदगी की खबर के बाद ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कहीं सोना लूटकांड का तार भी हथियार तस्कर गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी बदमाश इसी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Input-Hindustan