बेगूसराय में कुल्हाड़ी से वार कर मजदुर की निर्मम हत्या;परिवार में मचा कोहराम, मामले की जांच में जुटी पुलिस..

न्यूज डेस्क: इस वक्त की बड़ी खबर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी, और मौके पर से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात्रि तकरीबन 11:00 बजे मजदूर बहियार से अपने तलाब का मछली देखकर लौट रहा। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने अपराधिक घटना को अंजाम देते हुए मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख अंतर्गत चौपरिया बहियार की बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान बड़ी सांख वार्ड संख्या 9 के रहने वाले नारायण साह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र ललन साह के रूप में हुई है। वहीं घटना के संबंध में मृतक का भाई नंदन शर्मा ने बताया कि मृतक का अपने पत्नी के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। आगे उन्होंने बताया कि वह अपने खेत में लगे मछली के जाल को देखकर लौट रहा था, तभी किसी ने उसकी कुल्हाड़ी एवं पघड़िया से कत्ल कर हत्या कर दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने ही अवैध संबंध के आरोप में पति की हत्या करवा दी है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।