बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग को सोये हुए अवस्था में मारी गोली, हालत नाजुक

न्यूज डेस्क : जिले में अपराधी इस कदर बेखौफ होते जा रहे हैं, कि इसका अंदाजा लगाना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। मामूली विवाद में अपराधी अपराधिक घटना को वारदात देकर मौके पर से फरार हो जाते हैं। यह घटना 1 दिन का नहीं है हर बीते दिन ऐसी घटनाएं जिले में आम होती जा रही है। इसी बीच जिले में रविवार की रात्रि सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के सिंघौल कचहरी टोला में अपराधियों ने मामूली विवाद में कचहरी टोल वार्ड संख्या 3 रचियाही निवासी सरयुग राय के पुत्र हकीम राय 70 वृद्ध व्यक्ति को गोली मार दी। गोलीबारी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिर परिजनों ने घायल को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां, डॉक्टरों के अनुसार वृद्ध की हालत गंभीर है।

आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया: मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात दो पक्षों में रामायणिक गोष्टी के दौरान रामायण पाठ को लेकर विवाद हुआ। इसी मामूली विवाद के बाद कुछ अपराधी ने वृद्ध के घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरा में घुसकर उन्हें पेट में गोली मारी दी। वही परिजनों ने बताया रविवार को खाना-पीना खाने के बाद घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी स्थित डेरा पर सो रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों की मानें तो रामायनिक गोष्टी को लेकर दो आध्यात्मिक लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ था उसी रंजिश में साजिश रच कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों से मामले की जानकारी ली। सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार गोष्ठी में रामायण का पाठ करने को लेकर विवाद हुआ था और उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, 2 आरोपियों में से एक आरोपी रामलगन भगत की मौके से गिरफ्तारी कर ली गई है। दूसरे की तलाश में छापेमारी चल रही है।

द बेगूसराय के न्यूज ग्रुप में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://bit.ly/3lr25qh