बस फिजूल खर्चा छोड़ते ही यूँ बन जाएंगे आप करोड़पति – यही है सबसे आसान तरीका

अमीर बनना कौन नहीं चाहता…हर आम इंसान का सपना होता है कि वह एक अमीर शख्स बन पाए। करोड़पति बनने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं जैसे बिजनेस और इन्वेस्ट। बावजूद शख्स करोड़पति बनने में सफल नहीं हो पाता। आज हम आपको करोड़पति बनने के लिए कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है…आपको अमीर बना देने वाले कुछ टिप्स।

आमिर बनने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते है, बावजूद हर कोई अपना ये सपना साकार नहीं कर पाता। लेकिन, आपने सही फाइनेंशियल प्लानिंग की है तो ये मुमकिन है। हम जिस आसान टिप्स की बात कर रहे हैं वो है फिजिल खर्चों की कटौती और उनपर रोक लगाना। फिजिल खर्चों पर रोक लगाकर आप करोड़पति बन सकते हैं। वैसे तो सुनने में ये आसान लगता है पर जब इसपर अमल की बात आती है तो अपने मन को कई बार मारना पड़ता है।

अगर आप आये दिन बाहर का खाना खाते हैं तो उसपर रोक लगनी होगी। साथ ही अगर आपको स्मोकिंग और चाय और कॉफी की लत है तो आप उसको कम करके भी छोटी-मोटी बचत कर सकते हैं।
रोजाना 100 रुपए होंगे सेव


3000 रुपए होने महीना बचत : अगर आप रोजाना के छोटे-मोटे खर्चों पर रोक लगा लें तो आप 100 रुपए तक बचा सकते हैं। जो आपके करोड़पति बनने में बहुत सहायक साबित होगा। अगर आप रोजाना 100 रुपए बचा लेते हैं तो इस तरह ये पैसा हो जाएगा महीने का 3000 रुपए। यानी महीने के 30 दिन में आप 100 रुपए रोजाना बचा कर 3000 रु बचा सकते हैं। अब इस पैसे को आप हर महीने निवेश करें। म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने 3000 रु का निवेश बेहतर रहेगा। ये पैसा आपके बुढ़ापे में बहुत काम आएगा।


30 साल में जमा होंगे 10.8 लाख रुपए : अगर आप 30 साल तक हर महीने 3000 रुपए जमा करें तो इस दौरान आपकी जमा राशि होगी 10.8 लाख रुपए। इस पर आपको 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल सकता है। इस सालाना रिटर्न से आप आप 30 साल बाद 1.05 करोड़ रु के मालिक होंगे। मात्र 10.8 लाख रु पर आपका प्रोफिट कई गुना होगा।


तो बन जायेंगे करोड़पति : अगर आप 30 सालों में 10.8 लाख रुपए निवेश करते है तो उसके हिसाब से आपके हाथ में आएंगे 1.05 करोड़ रुपए। इस तरह आपका प्रोफिट होगा 95.1 लाख रुपए। अगर आप और अधिक पैसा जमा करना चाहें तो और भी बेहतर है। उससे आप जल्दी करोड़पति बन सकते हैं।