क्या आप भी शादियों के सीजन में चाहिए 10 रु के नये नोटों की गड्डी? जानिए – कैसे मिलेगी..

डेस्क : नव वर्ष की शुरुआत हो गयी है। वर्ष का यह समय शादियों का होता है और शादियों में नोट उड़ते है छोटा और कम मूल्य का नोट होने की वजह से ही लोग 10 रु के नोट उड़ाते हैं। इसीलिए 10 रु के नोटों की गड्डी की खासा डिमांड में रहती है। अक्सर लोगों को यह गड्डी मिलती भी नहीं है। पर एक बैंक इस समय 10 रु के नोटों की गड्डी की पेशकश भी कर रहा है। आइये जानते हैं बाकी की पूरी डिटेल।

कौन सा बैंक दे रहा अब नोट

जो बैंक इस समय 10 रु के नये नोटों की गड्डी दे रहा है वो है पंजाब नेशनल बैंक (PNB), जो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसने एक शानदार ऑफर भी पेश किया है। PNB ने एक ऐलान किया है कि यदि आप आप नए नोट प्राप्‍त करना चाहते हैं तो PNB जाएं। इस मामले में बैंक ने खुद यह ट्वीट किया है और नये नोट देने को कहा है।

मिल सकते हैं अब नये नोट

बैंक ने Tweet किया है कि नए साल पर नए नोट लिए जा सकते हैं। पर पहले यह जान लीजिए कि आपको PNB से किस तरह से नए नोट मिल सकते हैं। आप PNB की करीबी ब्रांच में जाकर बैंकनोट्स और Coin एक्सचेंज कर सकते हैं। आप ब्रांच में जाकर आसानी से नोट-सिक्के एक्सचेंज कर सकते हैं।

मिल जाएगी नोटों की गड्डी आपको PNB में 10 रु के नये नोटों की गड्डी भी मिल सकती है। जहां तक भारतीय रिजर्व बैंक RBI के नये नियमों की बात है तो आपके पास कटे-फटे नोट होंगे और आप उन्‍हें बदल सकते हैं। RBI के नियम के अनुसार आप ऐसा किसी भी बैंक में जाकर कर सकते हैं। यह कोई जरूरी नहीं कि आप अपने ही बैंक या उसकी अपनी होम ब्रांच में ही जाएं।