Ration Card : अब नहीं लगना होगा लंबी लाइन में, घर बैठे आसानी मंगा सकेंगे राशन.. जानिए नया तरीका..

डेस्क : राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। अब आपको राशन लेने के लिए डीलर के पास लम्बी कतार में खड़े होकर राशन नहीं लेना पड़ेगा। जी हां अब घर बैठे आसानी से राशन मंगाया जा सकेगा। केंद्र सरकार की ओर से राशन सर्विस (Ration Service) की सुविधा उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से शुरू की गई है।

देश के 22 राज्यों में होगी यह सुविधा : राशन सर्विस की यह सुविधा देश के 22 राज्य में शुरू हुई है। उमंग ऐप ओर राशन बुक करने के अलावा भी इस संबंधित कई कार्य निपटा सकते हैं। मतलब आसपास के सरकारी दुकान, राशन के सरकारी कीमतों के साथ ही राशनकार्ड पर मिलने वाली सभी चीजों की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरिये राशन घर से ही बुक किया जा सकेगा। वहीं रेट में भी धांधली नहीं होगी। अनाजों के कीमतों की लिस्ट इस ऐप पर उपलब्ध होगी।

जान सकेंगे खरीदारी के पिछले 6 महीने का रेकॉर्ड : इस ऐप की खासियत यह भी है कि इससे आप अपने मातृभाषा में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें हिंदी-अंग्रेजी के अलावा देश में बोले जाने वाले 12 अधिक भाषा का उपयोग किया जा सकता है। वहीं इस ऐप के माध्यम से कार्ड धारक पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड भी आसानी से देख सकता है।

जानें – क्या है UMANG App : आपको बता दे की उमंग ऐप भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जो किसी भी एंड्राइड फोन के प्लेस्टोरे पर आसानी से उपलब्ध है। इस ऐप पर सरकारी सुविधाओं से जुड़ी आम लोगों के लिए गैस कनेक्‍शन से लेकर पेंशन, ईपीएफओ समेत 127 विभागों की 841 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। आप इसे भारत के प्रमुख 12 भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।