Onion Price : दिवाली से पहले क्यों महंगा हुआ प्याज? जानें- और कितना जेब पर पड़ेगा असर

Onion Price : सब्जियों की बात करें तो अब प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले कुछ सप्ताह में इसके दाम 50 से 60 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। 30 से ₹40 प्रति किलो मिलने वाला प्याज अब 80 से ₹100 प्रति किलो की कीमत में बिक रहा है।

लेकिन आज जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है? आपको बता दे दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे सभी बड़े शहरों में प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही हैं।सब्जी मंडी से लेकर लोगों के घरों तक पहुंचने पर प्याज की कीमत इतनी ज्यादा क्यों बढ़ रही है?

प्याज की कीमत में भारी उछाल?

राजधानी दिल्ली के नजदीकी इलाके गाजीपुर की सब्जी मंडी में प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही है और इसे लेकर लोगों का कहना है कि प्याज की कीमत में उछाल आने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ चुका है। लेकिन आगे भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है और कानपुर में भी लगातार प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि प्याज की बढ़ती हुई कीमत लोगों को रुला रही है।

और कितना महंगा होगा प्याज?

मुंबई से लेकर आगरा तक सभी लोग प्याज की बढ़ती हुई कीमत से परेशान है। सभी लोग इस बात से परेशान है कि आखिरकार दिवाली के त्यौहार प्याज की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? वहीं लोग सरकार से सवाल कर रहे है कि वो इस पर नियंत्रण क्यों नहीं कर रही है? इससे आम जनता को काफी परेशानी हुई है तो जल्द ही सरकार इस पर नियंत्रण पाने के लिए कोई कदम उठा सकती है। लेकिन अभी तो प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान है।

प्याज क्यों हो गया महंगा

दरअसल, आपको बता दें प्याज की खेती का रकबा 2 लाख हेक्टेयर कम होने से इसका उत्पादन 14,82,000 मिट्रिक टन कम हो गया है। साल 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में प्याज की खेती का रकबा 10 फीसदी कम हो गया। इसी तरह 2022-23 के दौरान 3,02,05,000 मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन हुआ है।

जबकि 2021-22 में 3,16,87,000 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इसका दूसरा कारण महाराष्ट्र में खरीफ सीजन के प्याज का लगभग 1 महीने लेट हो जाना भी है। मॉनसून की बारिश में देरी की वजह से अभी तक खरीफ सीजन का प्याज बाजार में नहीं आया है। इससे बाजार में तेजी है।