डेस्क : बीते कई महीनों से नए लेबर कोड के लागू होने को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। बता दें कि इसको लेकर इंडस्ट्री भी मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही तय कर दिया जाएगा कि राज्य इसमें क्या रोल अदा करेंगे। कहा जा रहा है कि 1 अक्टूबर 2022 को इस नए लेबर कोड को लागू कर दिया जाएगा। इस नए लेबर कोड से कर्मचारियों को कई सारे फायदे होंगे। तो आइए हम जानते हैं कि इस नए लेबर कोड से क्या सब बदलने वाले हैं।
इस नए लेबर कोड का असर कर्मचारियों पर छुट्टियों, इन-हैंड सैलरी, सामाजिक सुरक्षा से लेकर औद्योगिक संबंधों और व्यावसायिक सुरक्षा तक होगा। इसके अलावा 3 दिन की छुट्टी का भी प्रावधान है। यानी आपको हफ्ते में चार दिन काम करना होगा। वहां काम के घंटे बढ़ जाएंगे। एक कर्मचारी को पूरे सप्ताह में 48 घंटे काम करना होता है। बाकी के दिन उनके लिए छूटी रहेगा।
बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी : इस नए श्रम संहिता के तहत कर्मचारियों के खाते में अब से कम वेतन मिलेगा। इस वेतन संहिता में प्रावधान है कि कर्मचारियों का मूल वेतन उनके कुल वेतन (सीटीसी) से अधिक होना चाहिए। ऐसे में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी से पीएफ फंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में कर्मचारियों के पीएफ में अच्छी रकम जमा हो जाएगी। इस तरह रिटायरमेंट के समय आपको बड़ी रकम मिल जाएगी।
नए वेतन संहिता में पूर्ण और अंतिम निपटान के संबंध में भी प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने, बर्खास्तगी, छंटनी और कंपनी से इस्तीफा देने के दो दिनों के भीतर उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में अधिकांश नियम मजदूरी के भुगतान और निपटान पर लागू होते हैं। इसमें इस्तीफा शामिल नहीं है।