आखिर क्या होते हैं Sensex और Nifty? जानिए- इनके बीच क्या है अंतर…

Sensex and Nifty : आज के समय में लोग शेयर मार्केट से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं और इस आर्टिकल में हम आपको सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। हर रोज समाचार पत्रों, टीवी और न्यूज़ चैनल में इनके उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में अंतर जानने की कोशिश की है? अगर आपको इन दोनों के बीच अंतर नहीं पता है तो आज हम आपको इन दोनों के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

सेंसेक्स

सेंसेक्स BSE यानी कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक सूचकांक है। सेंसेक्स (Sensex) के सूचकांक में मार्केट कैप के आधार पर देश के 13 अलग अलग सेक्टर से 30 सबसे बड़ी कंपनियों को इंडेक्स किया जाता है। इसमें TCS, रिलायंस और इंफोसिस जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल है। इस खबर को लिखे जाने तक सेंसेक्स की वैल्यू 58786.67 पर चल रही है।

सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी। Sensex में कुल 30 कंपनियां शामिल है। इसलिए इसे BSE30 के नाम से भी बुलाया जाता है। सेंसेक्स में होने वाले उतार-चढ़ाव से इस बात का पता चलता है कि देश में मौजूद बड़ी कंपनियों और शेयर मार्केट की क्या स्थिति है?

निफ्टी

इसके अलावा Nifty, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है। इसमें देश की 50 बड़ी कंपनियां शामिल है।इन सभी कंपनियों का चुनाव देश के अलग-अलग 12 बड़े सेक्टर से किया जाता है। Nifty शब्द नेशनल और 50 से मिलकर बना हुआ है। निफ्टी को Nifty50 के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी शुरुआत 1994 में की गई थी। इसमें उतार-चढ़ाव होने पर ये पता चलता है कि बाजार का रुख किस दिशा में जा रहा है और ये प्रॉफिट में चला रहा है कि लॉस में जा रहा है। आइये आपको बताते है कि सेंसेक्स और निफ्टी में क्या खास अंतर है?

दोनों में अंतर

  • Sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है और Nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है।
  • Sensex में 30 कंपनियां इंडेक्स है जबकि Nifty में करीब 50 कंपनियां शामिल की गई है।
  • सेंसेक्स की वैल्यू 100 है जबकि Nifty की वैल्यू 1000 है।