डेस्क : क्या आपने नागपुरी कूलर के बारे में सुना है? गर्मी के मौसम में ये कूलर काफी आराम दे सकते हैं। लोग अब इन्हें खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इनकी कीमत सामान्य कूलर से ज्यादा होती है। हालांकि, यह कीमत बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन ये सामान्य कूलर के मुकाबले महंगे हो सकते हैं।
अगर आप सस्ते विकल्प की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि कूलर का एक विकल्प टावर पंखा है। ये सस्ते होते हैं और लंबी दूरी तक हवा फेंक सकते हैं। इनकी ठंडक भी मजेदार है। यहां हम आपको कुछ टावर फैन्स के बारे में जानकारी देंगे, जो फिलहाल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। टावर के पंखे पर आप अमेज़न का डिस्काउंट ले सकते हैं जिसके बारे में हम जानकारी देंगे।
आईबेल डीलक्स टावर फैन : iBeal Deluxe Tower Fan को फिलहाल Amazon पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है। इस पंखे की कीमत 5590 रुपये है, लेकिन आप इसे 48% के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. इस तरह यह पंखा आपको मात्र 2907 रुपये में मिल जाएगा। अगर बात करें आईबेल डीलक्स टावर फैन की तो यह कूलर 25 फीट की दूरी तक हवा पहुंचा सकता है। यह फोर वे एयर फ्लो सिस्टम से लैस है। चिकना और स्टाइलिश डिजाइन के साथ, यह पंखा एक पोर्टेबल मॉडल है। आप इसे आसानी से इधर-उधर ले जा सकते हैं। यह पंखा 3 स्पीड कंट्रोल के साथ है। इस पर आपको 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के अलावा 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।
आरएनबी हाई स्पीड टॉवर फैन : Amazon पर RNB हाई स्पीड टावर फैन की कीमत 4500 रुपये है. लेकिन इस फैन पर 38 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस तरह यह पंखा आपको 2799 रुपये में मिल जाएगा। RNB हाई स्पीड टॉवर फैन 30 फीट दूर तक हवा पहुंचा सकता है। इसमें टू वे एयर डिफ्लेक्शन है। 3 स्पीड फ्लो वाले इस फैन को ABS प्लास्टिक से बनाया गया है। यह पंखा कमरे या किचन के लिए एकदम सही रहेगा।
ब्लूबेरी हाई स्पीड टॉवर फैन : ब्लूबेरी के हाई स्पीड टॉवर फैन में 25 फीट तक हवा पहुंचाने की क्षमता है। ये पंखे फोर वे एयर फ्लो हैं। यह पंखा 4,815 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। लेकिन आप इसे Amazon से 2,899 रुपये में 40 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. यह पंखा भी बेहद स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन का है। यह 3 स्पीड कंट्रोल के साथ आता है।
यह एक नया कूलर है : अगर आप स्प्लिट या विंडो एसी नहीं खरीद पा रहे हैं तो ऐसा कूलर ले लीजिए जो आपको एसी का मजा देगा। इस कूलर का लुक बिल्कुल स्प्लिट एसी जैसा है। यह कूलर सिम्फनी का है। यह एक बेहतरीन और अनोखा एयर कूलर मॉडल है। इसे आप अपने घर के किसी भी कमरे में दीवार पर टांग सकते हैं। सिम्फनी के इस खास कूलर में इंटेलिजेंट रिमोट दिया गया है। यह इंटेलिजेंट रिमोट 10 घंटे के टाइमर विकल्प से लैस है। अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो कूलर में इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमिडिटी कंट्रोल, खाली वॉटर टैंक अलार्म और ऑटो क्लीन फंक्शन शामिल हैं।