1st January 2023 Guidelines : नए साल की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे है। साल बदलते ही देश में 7 ऐसे बड़े नियम भी बदल जायेंगे, जो सीधा आम जनता की जेब पर असर डालेंगे। इन 7 नए बदलावों में GST रेट, बैंक लॉकर के नियम, CNG-PNG की कीमतें, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं क्यों होंगे वो नियम और कैसे करेंगे काम।
RBI का होगा ये बड़ा बदलाव : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की ओर से बैंक लॉकर को लेकर नयी गाइडलाइन जारी हुई हैं। 1 जनवरी 2023 से नए नियम के मुताबिक बैंक लॉकर को लेकर अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही होगी। इसके लिए बैंक और ग्राहकों के बीच एक एग्रीमेंट साइन होगा, जो वर्ष के आखिरी महीने यानि दिसंबर की 31 तारीख तक के लिए वैध रहेगा। बैंकों को लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव के बारे में ग्राहकों को सभी जानकारी SMS और अन्य माध्यमों से देनी पड़ेगी।
NPS पार्शियल विड्रॉल : पेन्शन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने एक नया आदेश जारी किया। 1 जनवरी से लागू होने व.ले इस नियम के अनुसार, सरकारी क्षेत्र के सभी ग्राहकों (केंद्र, राज्य और केंद्रीय स्वायत्त निकाय) को अब पार्शियल क्लीयरेंस (NPS Partial Withdrawal) के लिए अपना एप्लिकेशन अपने नोडल ऑफिसर के पास ही जमा करना होगा।
LPG गैस सिलेंडर के रेट होंगे अपडेट : उम्मीद है कि 1 जनवरी से एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट अपडेट हो। हालांकि दाम बढ़ेंगे या घटेंगे इस बात की पुष्टि करना मुश्किल है। क्योंकि बीते महीनों से तेल कंपनियां LPG के दामों में सिर्फ बढ़ोतरी कर रही हैं। ऐसे में अगर एक बार फिर LPG के दाम बढ़े तो आम आदमी की जेब पर दवाब पड़ेगा।
CNG और PNG के दामों में बदलाव : LPG गैस सिलेंडर के साथ ही सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी बड़ा अपडेट हो सकता है। पेट्रोलियम कंपनियां 1 जनवरी, 2023 से सीएनजी और पीएनजी के दामों में बदलाव करने जा रही है। दाम बढ़ेंगे या घटेंगे इस बात की पुख्ता जानकारी अभी नहीं दी गई। लेकिन, ये तय है कि बदलाव जरूर होगा।
बदल जाएगा GST से जुड़ा ये नियम :GST से जुड़ा एक बड़ा नियम भी 1 जनवरी से बदल जाएगा। सरकार ने GST की ई-इन्वॉयसिंग के लिए अनिवार्य सीमा को 20 करोड़ रुपए से घटाकर पांच करोड़ रुपए कर दिया है। इस बदलाव के बाद ऐसे में जिन व्यापारियों का टर्न ओवर पांच करोड़ रुपए या उससे ज्यादा है उनके लिए अब इलेक्ट्रॉनिक बिल जनरेट करना जरूरी होगा।
क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट में बदलाव : 1 जनवरी 2023 से HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट में बदलाव करेगा। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्रेडिट कार्ड में बचे सभी रिवॉर्ड प्वाइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 से पहले ही कर लें। क्योंकि 1 जनवरी 2023 से नए नियमों के तहत रिवॉर्ड प्वाइंट की सुविधाएं दी जाएंगी।
आधार कार्ड :1 जनवरी 2023 से जो आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है उन्हें इलेक्टिव यानी निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
IT डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि जो पैन (Permanent Account Number) अगले साल मार्च के अंत तक आधार से नहीं लिंक कराएंगे उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि यह बदलाव जनवरी महीने से ना होकर अप्रैल महीने की पहली तारीख से लागू होगी।