TV से लेकर पंखे तक चला सकता है ये छोटा Solar Generator, कीमत जान खुश हो जाएंगे आप..

न्यूज डेस्क : गर्मी के दिनों में बिजली जाने की समस्याएं लोगों को परेशान कर देती। ऐसे में लोग कई आवश्यक उपकरणों के इस्तेमाल से वंचित रह जाते हैं। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, पावरबैंक, हेडफोन आदि चार्ज करने तक शामिल है। लेकिन अब बिजली जाने की स्थिति में भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। अब बाजार में एक बेहतरीन सोलर जनरेटर उपलब्ध है। जिसकी सहायता से आप इन सभी उपकरणों को चला सकते हैं। यह कम कीमत में शानदार सोलर जरनेटर है।

इस जनरेटर का नाम SARRVAD Portable Solar Power Generator ST-500 है। इस जनरेटर का इस्तेमाल टीवी और पंखा से लेकर लैपटॉप, फोन जैसे कई छोटे-छोटे उपकरणों को चलाने के लिए किया जाता है। यह कई घंटों तक चलने में सक्षम है। आकार में काफी छोटा है। इस वजह से से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

जानिए इसकी खासियत : इसकी खासियत की बात करें तो इसमें 60000mAh items, SARRVAD 518 Wh/140000mAh,3.7V की क्षमता है। आप इस जनरेटर से एक आईफोन को 25 दफा चार्ज कर सकेंगे। सूरज की रोशनी पर चार्ज किया जा सकता है। आप इसके सहायता से टीवी चला सकते हैं। लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कई छोटे और उपयोगी डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। बता दें कि इस सोलर जनरेटर का आकार छोटा है। इसको आप अपने बैग में भी रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं। यह यात्रा के दौरान काफी मददगार साबित हो सकता है।