क्या आप जाते है Petrol Pump पर ऐसे होता है ठगी का खेल- कोई भी नहीं पकड़ पाता! आज यहां जान लीजिए

Petrol Pump : कई बार ऐसी खबर सामने आती है कि लोगों के साथ पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी हुई है और उन्हें कम फ्यूल डाला गया है। कई बार पेट्रोल पंप (Petrol Pump) वाले ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में ऐसी मिलावट करते हैं या फिर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। ऐसे में कई बार आपके साथ भी ऐसा फ्रॉड (Fraud) हो सकता है। अगर आप इन सभी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आज हम आपको पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ टिप्स बताने वाले हैं।

पेट्रोल पंप पर ठगी से बचने के लिए 5 टिप्स

मीटर पर रखें नजर : अगर आप अपनी गाड़ी में फ्यूल(Fuel) भरवाने के लिए पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर गए हैं तो आपको सबसे पहले मीटर में ‘जीरो’ जरूर देख लेना चाहिए। अगर आपको मीटर में ‘Zero’ दिखाई नहीं देता है तो आप वहाँ काम कर रहे कर्मचारी से इसे ‘जीरो’ करने के लिए कह सकते है। पेट्रोल भरवाते समय मीटर पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि आपको सही मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है।

कर्मचारी से बात करें : अगर आप पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर गए है तो फ्यूल डलवाने से पहले आपको कर्मचारी को स्पष्ट बता देना चाहिए कि आप कितने रुपये का फ्यूल डलवाना चाहते है।

बिल मांगे : इसके साथ ही फ्यूल (Fuel) डलवाने के बाद हमेशा आपको इसका बिल (Bill) लेना चाहिए और उस अच्छे से चेक करना चाहिए। इस बिल में पेट्रोल की मात्रा, दर और कुल राशि की जानकारी दी होती है।

पेट्रोल की गुणवत्ता करें चेक : इसके अलावा आप पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर पेट्रोल की शुद्धता और गुणवत्ता भी चेक कर सकते है। अगर पेट्रोल में पानी या अन्य किसी चीज की मिलावट की गई है तो ये आपकी गाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है।

पेट्रोल पंप का चुनाव : अगर आप अपने इलाके में है या किसी अन्य जगह गए है तो भी आपको एक विश्वसनीय पेट्रोल पंप से ही फ्यूल डलवाना चाहिए। अगर आपको लगता है कि किसी पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर ठगी हो रही है तो आप इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर सकते है।

इन चीजों का भी रखें ध्यान :

  • हमेशा अपनी गाड़ी में फ्यूल की खपत को चेक करते रहे।
  • फ्यूल भरवाते समय गाड़ी से बाहर निकलकर चेक करें, अगर कोई गड़बड़ है तो पेट्रोल पंप कर्मचारी या अधिकारी से बात करें।
  • पेट्रोल भरवाने के लिए हमेशा एक ही पेट्रोल पंप पर जाये।
  • इस टिप्स का इस्तेमाल कर आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं और अपने वाहन को भी सुरक्षित रख सकते हैं।