कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सरकार! बढ़ेंगे ये 4 भत्ते, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी- जानिए डिटेल में..

डेस्क : एक बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक मौज वाली खबरें सामने आई है। आपको बता दे की केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी होने जा रही है। अगले महीने कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।

TA और CA में वृद्धि : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों के यात्रा भत्ते और शहर के भत्ते में भी बढ़ोतरी होगी। दरअसल डीए बढ़ने के बाद टीए और सीए में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी भी बढ़ेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना मूल वेतन और डीए से की जाती है। ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ने से पीएफ और ग्रेच्युटी का बढ़ना तय है।

कर्मचारियों को होगा दोहरा फायदा : बता दे की DA बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के आवास किराया भत्ते और यात्रा भत्ते में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों को एक साथ चार भत्तों में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों का डीए महज 9 महीने में दोगुना हो गया है। अब कर्मचारी समेत पेंशनभोगियों को 34 फीसदी की दर से डीए और डीआर मिलेगा।

बढ़ेगा सरकार पर बोझ : सरकार के इस ऐलान के बाद 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, इससे सरकार पर सालाना 9455.50 करोड़ का बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी संगठन भी सरकार पर 18 माह के बकाया के लिए दबाव बना रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि वेतन और भत्ता कर्मचारी का अधिकार है।