कर्मचारियों की चमकी किस्मत! अब DA होगी बंपर बढ़ोतरी, जानें – विस्तार से..
डेस्क : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर है। इस नए साल 2023 में इनके मिलने वाले तोहफे की शुरुआत बस होने ही वाली है। सबकुछ अगर ठीक रहा तो इन्हें पहला तोहफ होली से पहले ही मिल जाएगा। दरअसल 1 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में DA हाइक (Dearness Allowance) को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को मार्च की सैलरी में एरियर के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते को भी दे दिया जाएगा।
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा नायाब काल तोहफा : श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े जारी हैं, वो नवंबर माह के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई माह से नवंबर माह तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर माह में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर माह का आंकड़ा नवंबर माह के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है। अक्टूबर माह और नवंबर माह में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर माह में 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी के आसार भी जाताए जा रहे हैं।
मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता 42 फीसदी 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38 फीसदी ) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- वार्षिक सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
- मैक्सिम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42 फीसदी) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38 फीसदी) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए प्रति महीने
- वार्षिक सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
- वर्ष में 2 बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधन
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा भी होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में 2 बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई माह में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा भी होगा। जनवरी माह 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है।
अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर यह लग रहा है कि अगले वर्ष भी केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत तक हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स का एक अहम रोल भी रहता है।