1 नवंबर से LPG Cylinder के दाम में होगा बड़ा बदलाव – आपके जेब पर पड़ेगा सीधा असर..

LPG Cylinder : इस त्यौहार के महीने में लोग काफी व्यस्त रहे हैं। अब यह महीना खत्म होने जा रहा है। अगले महीने में फिर से लोग अपने कामकाज में जुट जाएंगे। वहीं हर महीने की तरह इस महीने भी 1 तारीख को कई सारे बदलाव होंगे। इसमें कई वित्तीय बदलाव हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है। आपको इन बदलावों के बारे से अवगत करवाएंगे, जिससे आप पहले से सचिन रह सके।

LPG cylinder की कीमत में उछाल : बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी होते हैं। इस नए दाम के जारी होने के बाद सिलेंडर की कीमत में उतार-चढ़ाव देखे जाते हैं। वहीं नवंबर के महीने में एलपीजी सिलेंडर के 14 और 19 के किलोग्राम वाले दोनों गैसों की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

हेल्थ व जनरल इंश्योरेंस क्लेम में ये अनिवार्य : भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) बीमाकर्ताओं के लिए 1 नवंबर से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) विवरण प्रदान करना अनिवार्य कर सकता है। अब तक, गैर-जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण प्रदान करना स्वैच्छिक है। 1 नवंबर से अनिवार्य किया जा सकता है। केवाईसी से संबंधित नियमों को नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य बनाया जा सकता है। इसके तहत अगर आप बीमा दावा करते समय केवाईसी दस्तावेज पेश नहीं करते हैं तो आपका दावा खारिज किया जा सकता है।

भारतीय रेलवे में बदलाव : 1 नवंबर से भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी के अनुसार कई हजार ट्रेनों का टाइम टेबल बदल जाएगा, इसलिए अगर आप 1 नवंबर या उसके बाद की यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का समय जरूर देख लें। पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाले थे, लेकिन अब ये 1 नवंबर से लागू होंगे, जिसके तहत देश में चलने वाली राजधानियों के समय में भी बदलाव किया जाएगा।