Property : क्या आपको Noida में लेना है प्‍लाट?पैसा रखें तैयार, यहां जाने डिटेल में…

Yeida Plot Scheme 2023 : अगर आप उत्तर प्रदेश का रहने वाले हैं और घर बनाने के लिए प्लाट (Property ) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी है। आने वाले सप्ताह में एनसीआर क्षेत्र में यमुना अथॉरिटी जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आवासीय प्लाट (Property ) स्कीम लॉन्च कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में रेरा में इस स्कीम को लाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने आवेदन किया था और अब इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। रेजिडेंशियल प्लॉट के अलावा इंडस्ट्रियल भूखंडों का आवंटन भी किया जाएगा।

यमुना अथॉरिटी के अंदर क्षेत्रफल के आधार पर चार कैटेगरी होगी। इस आवासीय प्लॉट का क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर और 300 वर्ग मीटर होग। इसके अलावा ये आवासीय भूखंड यमुना सिटी के सेक्टर 16, सेक्टर 17, सेक्टर 18, सेक्टर 20 और सेक्टर 24 में होंगे।

ये होगी कीमत

रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने की योजना बोर्ड की बैठक में बनाई गई थी। अब इस हाउसिंग स्कीम को मंजूरी मिल चुकी है। इन आवासीय भूखंडो की कीमत 24,600 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। लेकिन इस बार आवेदकों को पूरी राशि एक बार में ही जमा करवानी होगी। उन्हें पिछली बार की तरह इस बार 50 फीसदी डाउन पेमेंट और बाकी किस्तों की योजना नहीं दी जाएगी।

इस बार यमुना सिटी में करीब 1351 प्लाट की बिक्री की जाएगी। इस बार ये स्कीम उन किसानों के लिए काफी लाभदायक रहेगी जिनकी जमीन यमुना एक्‍सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवपलमेंट अथॉरिटी की परियोजनाओं के लिए खरीदी जाएगी। इस बार लिए गए सभी 1351 भूखंडो में से 17.5 फीसदी पहले से ही किसानों के लिए रिज़र्व रहेंगे।

व्यापारियों को भी मिल सकता है मौका

इस बार यमुना अथॉरिटी आवासीय प्लॉट्स के अलावा औद्योगिक भूखंडो का भी आवंटन कर सकती है। इस बार यमुना अथॉरिटी ने 1.25 लाख करोड़ से अधिक निवेश का कॉन्ट्रैक्ट किया है और इसे पूरा करने के लिए व्यापारियों को जमीन की जरूरत होगी। इसलिए इस बार यमुना अथॉरिटी औद्योगिक भूखंड का भी आवं टन कर सकती है।