क्या दरियादिली है! युवक ने रेस्टोरेंट में खाया ₹2800 का खाना और TIP में दे दिया 12 लाख रुपए..

डेस्क : आपने सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले खबर पढ़ा होगा। आज हम एक ऐसे वायरल खबर की बात कर रहे हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक व्यक्ति रेस्तरां में खाना खाने जाता है और वेटर को 12 लाख रुपए टिप के नाम पर देकर आ जाता है। चौंक गए ना आप लेकिन यह सच्ची घटना है। सोशल मीडिया पर यह खबर काफी चर्चा में है। बतादें कि जानकारी के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर के लंदनडेरी में मौजूद द स्टंबल इन बार एंड ग्रिल में एक शख्स ने 12 लाख रुपये की टिप दी है।

12 लाख रुपए का TIP : 12 लाख रुपए टिप में देने की जानकारी रेस्टुरेंट के मालिक ने फेसबुक पर समझा की है। पोस्ट के साथ बिल का तस्वीर भी शामिल है। रेस्टोरेंट के ओनर माइकल जारेला ने टिप देने वाले कस्टमर का नाम सबके सामने प्रदर्शित ना करते हुए उनकी दरियादिली का तारीफ करते नजर आए और उन्हें धन्यवाद कहा।

एनबीसी को रेस्टोरेंट के मालिक माइकल ने बताया कि 12 जून को जब उन्होंने पहली बार बिल देखा तो उन्हें लगा कि गलती से वह इतनी बड़ी रकम टिप में छोड़ गए होंगे। पर मैं गलत था। उन्होंने बताया कि “उस दिन एक सज्जन बार में आए और एक बियर और दो चिली चीज़ डॉग खाये।

अचार के चिप्स और एक पेय पदार्थ का आर्डर भी दिया। यह सब खाने के बाद 2800 रूपये का बिल बना। इस बिल के साथ ग्राहक ने 12 लख रुपए टिप देकर चले गए। ग्राहक ने जाते-जाते कहा इन पैसों को एक जगह खर्च नहीं करना। यह बात वेटर के मन को भा गया। अब इन पैसों को कुल 8 वोटरों के बीच बांटा जाएगा। इसके अलावा किचन में काम करने वाले सेफ के लिए भी एक हिस्सा रखा जायेगा।