7वे आसमान से औंधे मुंह गिरे LPG Gas Cylinder के दाम, दर्ज की गई भारी गिरावट, जानिए – ताजा रेट?

डेस्क : जुलाई का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में महीने के पहले दिन देश के प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतों में संशोधन की घोषणा करती हैं। नए संशोधन के तहत आज यानी शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 को कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जी हां..गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम (Kg) के एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में 198 रुपये की कटौती की है। पिछले महीने 2,219 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर बिक रहा एलपीजी अब 2,021 रुपये प्रति सिलिंडर हो गया है।

अब दामों में बदलाव के बाद दिल्ली में इंडेन के कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपये सस्ते हुए हैं। हालांकि अन्य बड़े शहरों में लोगों को तुलनात्मक रूप से कम राहत मिली है। कोलकाता में इन सिलेंडरों के दाम 182 रुपये कम किए गए हैं। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 190.50 रुपये कम हुए हैं। चेन्नई में इनके दाम 187 रुपये घटाए गए हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मालूम हो की घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था।

जानकारी कि आपको यह भी बता दे की पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था। वहीं मई महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम दो बार बढ़ाए गए थे। सबसे पहले 07 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे इसके बाद 19 मई को भी इनके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। यही नही.. बिगत महीने पहले नया कमर्शियल गैस कनेक्शन लेना महंगा हो गया है। अब आपको 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 1,050 रुपए अधिक देने होंगे।