अगर आपको भी डीलर कम दे रहा है राशन, तो अभी करें इन नंबरों पर शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई…

डेस्क: देश के गरीब आर्थिक कमजोर लोगों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा राशन कार्ड की व्यवस्था की हुई है, जिसके तहत कोई भी गरीब नागरिक अपने परिवार का भरण पोषण के लिए राशन ले सकेंगे, यह राशन सिर्फ उन्ही दुकानों मिलता है, जो सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है, राशन परिवार के व्यक्ति के आधार पर दिया जाता है, इसलिए अगर आपके घर में अगर छोटे बच्चे भी हैं तो उनका नाम राशन कार्ड में जरूर जुड़वाएं, लेकिन इसी बीच कई जगह यह शिकायत मिलती रहती है, कि राशन वितरण करने वाला डीलर लोगों को सही और निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दे रहा है।

ऐसे में अब आप लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आप अपने राशन डीलर के खिलाफ आसानी से शिकायत कर सकते हैं, केंद्र सरकार के द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, यहां तक कि आप ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं, तो चलिए आज आप लोगों को पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

ऑनलाइन इस माध्यम से शिकायत करें: अगर आप भी शिकायत करने की सोच रहे हैं तो आप ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं इसके लिए इसके लिए आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल की वेबसाइट https://nfsa.gov.in/portal/State_UT_Toll_Free_AA पर जाकर अपने राज्य का पोर्टल चेक करके ऑनलाइन भी शिकायत (Online Complaint) भी सकते हैं।

यहां सभी राज्यों का हेल्पलाइन नंबर दिया गया है

  • बिहार-1800-3456-194
  • उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
  • पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505
  • मध्यप्रदेश- 181
  • महाराष्ट्र- 18-22-4950
  • मणिपुर- 1800-345-3821
  • मेघालय- 1800-345-3670
  • मिजोरम- 1860-222-222-789
  • नागालैंड- 1800-345-3704
  • ओड़िशा- 1800-345-6724 / 6760
  • पंजाब- 1800-3006-1313
  • राजस्थान- 1800-180-6127
  • सिक्किम- 1800-345-3236
  • आंध्रप्रदेश- 1800-425-2977
  • अरुणाचल प्रदेश- 03602244290
  • असम- 1800-345-3611
  • हरियाणा- 1800–180–2087
  • हिमाचल प्रदेश- 1800–180–8026
  • छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
  • गोवा- 1800-233-0022
  • गुजरात- 1800-233-5500
  • दिल्ली- 1800-110-841
  • जम्मू- 1800-180-7106
  • कश्मीर- 1800–180–7011
  • अंडमान-निकोबार- 1800-343-3197
  • चण्डीगढ़- 1800–180–2068
  • दादर नगर हवेली – 1800-233-4004
  • लक्षद्वीप- 1800-425-3186
  • पुडुचेरी – 1800-425-1082
  • कर्नाटक- 1800-425-9339
  • केरल- 1800-425-1550
  • तमिलनाडु- 1800-425-5901
  • तेलंगाना- 1800-4250-0333
  • त्रिपुरा- 1800-345-3665
  • उत्तराखंड- 1800-180-2000
  • झारखंड-1800-345-6598